-विशाखापट्टनम के चिडि़याघर से व्हाइट टाइगर सावित्री को लाया गया

-नये मेहमान को जू हॉस्पिटल के कोरेन्टाइन वार्ड में रखा गया है

KANPUR:

हुदहुद की तबाही का मंजर देख चुकी सावित्री (फिमेल व्हाइट टाइगरस) का नया आशियाना कानपुर जू में जंगल के राजा का बंगला बनने जा रहा है। जिसमें वो अपने फ्रैंड लव (मेल व्हाइट टाइगर) के साथ रहेगी। जिससे कई महीनों से वीरान पड़ा बब्बर शेर का आशियाना एक बार फिर से गुलजार हो जाएगा। हालांकि विशाखापट्टनम के जू से आई सावित्री को अभी जू हॉस्पिटल के कोरेन्टाइन वार्ड में रखा गया है, जहां पर उसे दूध के साथ मीट दिया गया है लेकिन सफर में ज्यादा थकान होने की वजह से उसने अभी कुछ भी खाया पिया नहीं है।

फोर्थ बर्थडे सेलीब्रेट करेगी सावित्री

सवित्री को एक्सचेंज ऑफर के तहत जू में लाया गया है। सावित्री के एवज में एक पेयर हाईना(लकड़बग्घा) का दिया गया है। सवित्री अपना चौथा बर्थडे कानपुर जू में क्म् मार्च को सेलीब्रेट करेगी। सावित्री क्म् मार्च ख्0क्क् को विशाखापट्टनम के जू में पैदा हुई थी। समुद्री तूफान हुदहुद की तबाही उसने अपनी आंखों से देखी है। विशाखापट्टनम का जू पूरी तरह से हुदहुद में तबाह हो गया था। जू डॉक्टर आर के सिंह सावित्री को लेकर आज सुबह करीब क्0 बजे जू पहुंचे।

लंबे सफर ने थका दिया सावित्री को

बीती ख् मार्च की शाम को सावित्री ट्रक से विशाखापट्टनम से चली थी। तीन दिन में क्भ्00 किमी का सफर पूरा किया गया। सफर में थक जाने के कारण सवित्री ने बुधवार की दोपहर में अंडे वाला दूध या मीट कुछ भी नहीं लिया, लेकिन कोरेन्टाइन वार्ड में वह पूरी तरह से एक्टिव होकर चहल कदमी कर रही थी। विशाखापट्टनम से दो पेयर बोनट मंकी भी लाए गए हैं। कानपुर जू को यह मंकी गिफ्ट में मिले हैं। मंकियों का यह पेयर नई जगह को लेकर काफी सहमा हुआ है। दोनों एक दूसरे के गले में हाथ डाले चुपचाप यहां का नजारा ले रहे थे।

'लव और सावित्री को बब्बर शेर के आशियाने में रखा जाएगा। करीब एक महीने के बाद इन दोनों को उस बाड़े में शिफ्ट कर दिया जाएगा। कई साल बाद सिटी के जू में व्हाइट टाइगर का पेयर रखा गया है। हाईना के एक्सचेंज ऑफर में इन्हें लाया गया है.'

-मुकेश कुमार, जू डायरेक्टर

Posted By: Inextlive