जू के राजा के लिए जूनागढ़, जयपुर से जू एडमिनिस्ट्रेशन की वार्ता जारी

टाइगर के बदले चंडीगढ़ जू से व्हाइट टाइगर लाने को ग्रीन सिग्नल मिला

KANPUR:

न्यू इयर में जू विजिटर्स को व्हाइट टाइगर देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ जू से व्हाइट टाइगर लाने के लिए सहमति बन गई है। सेन्ट्रल जू अथारिटी के पास लेटर भेज दिया गया है। जल्द ही वहां से ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। हालांकि व्हाइट टाइगर हासिल करने के लिए जू एडमिनिस्ट्रेशन को एक नार्मल टाइगर बदले में चंडीगढ़ जू को देना पड़ेगा। जल्द ही चंडीगढ़ जू की टीम जू विजिट पर आएगी। भोपाल से लायन लाने के जो कवायद की जा रही थी उसे टेक्निकल रीजन के कारण रोक दिया गया है। जू प्रशासन ने बब्बर शेर व शेरनी के लिए जूनागढ़ व जयपुर से संपर्क किया है।

मोहन था दुनिया का पहला व्हाइट टाइगर

व्हाइट टाइगर पर रिसर्च करने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इयर क्9भ्ख् में पहला व्हाइट टाइगर रीवा के महाराजा जंगल से पकड़ कर महल लाए थे। उसका नाम मोहन रखा गया था। मोहन को नार्मल टाइगर के संपर्क में रखा गया जिनके बच्चे भी पीले हुए। इसके बाद राजा ने इन बच्चों के साथ मोहन को रखा जिससे व्हाइट टाइगर पैदा हुए थे। देश दुनिया में व्हाइट टाइगर जो भी हैं वह इंडिया की देन हैं। व्हाइट टाइगर की आंखे नीली होती हैं।

रूपा के बाद अब व्हाइट टाइगर

जू डॉक्टर आर के सिंह ने बताया कि इयर ख्009 में कानपुर जू में रूपा व्हाइट टाइगर थी। जिसकी डेथ कैंसर की वजह से हो गई थी। बीते भ् साल से जू में कोई भी व्हाइट टाइगर नहीं था। अब जल्द ही व्हाइट टाइगर जू विजिटर्स को देखने को मिलेगा। कोल्ड वेव के कम होते ही व्हाइट टाइगर लाया जाएगा।

राजा-रानी के लिए कवायद शुरू

सितंबर में जू के राजा विष्णू और रानी लक्ष्मी के जाने के बाद जंगल के राजा का आशियाना खाली पड़ा था। हालांकि लायन सफारी इटावा में इन दोनों की मौत हो गई। जू प्रशासन ने राजा और रानी को लाने की कवायद भोपाल जू से की थी। लेकिन सर्कस से पकड़े गए लायन होने की वजह से जू प्रशासन ने इन्हें लेने से इंकार कर दिया। अब जू प्रशासन जूनागढ़ लायन सफारी के अधिकारियों से संपर्क में जहां से एक पेयर लायन लाने की बातचीत चल रही है। इसके अलावा जयपुर से लायन के पेयर के लिए जू प्रशासन प्रयास कर रहा है।

'जू विजिटर्स को जल्द ही व्हाइट टाइगर देखने को मिलेगा। जू में करीब भ् साल पहले रूपा व्हाइट टाइगर थी। चंडीगढ़ जू से व्हाइट टाइगर जनवरी के फ‌र्स्ट वीक मे लाया जाएगा। अगर मौसम नार्मल हुआ तभी यह संभव है। इसके बदले में नार्मल टाइगर चंडीगढ़ जू को दिया जाएगा। चंडीगढ़ जू की टीम जल्द ही जू का दौरा करेगी.'

मुकेश कुमार, जू डायरेक्टर

Posted By: Inextlive