बॉलीवुड स्‍टार्स के बारे में अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि ये पर्दे पर जितने शांत मिलनसार स्‍वभाव और लोगों की मदद करने वाले दिखते हैं। उसी तरह ये रियल लाइफ में भी है। जब कि ऐसा नहीं है। हकीकत में कई बार इनके ऐसे रूप देखने को मिले जिन्‍हें देख आम लोग हैरान हो गए। यह हम नहीं बल्‍कि क्‍यूरा पर कुछ आम लोगों ने ही इनकी बदमिजाजी के किस्‍से बयां किए हैं। आप भी यहां पर पढ़े और बताएं सबसे ज्‍यादा बदमिजाज बॉलीवुड स्‍टार कौन है...

सलमान ने तोड़ा फैन का फोन:
बदमिजाजी के किस्से में एक्टर सलमान खान का नाम भी शामिल है। एक यूजर राजा ने लिखा है कि अभी महज कुछ साल ही बीते हैं। साल 2013 में राजा मुंबई आया था। उसे यहां पर काम था। इस दौरान उसने देखा कि एक कार की बाई सीट पर अभिनेता सलमान खान बैंठे हैं। यह देख वह काफी खुश हुआ और उसने अपने फोन से उनकी फोटो क्लिक कर ली। यह देखते ही सलमान खान को काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने उसके हाथ से उसका फोन छीन लिया। इतना ही नहीं उसके फोन को उन्होंने जमीन पर पटक दिया। सलमान खान की इस हरकत को देखकर वह काफी हैरान हो गया। उसे यकीन ही नहीं था कि सलमान खान भी ऐसा कर सकते हैं। फैन राजा का कहना था कि उसे अपना फोट टूटने का अफसोस नहीं था। उससे ज्यादा उसे यह दुख हो रहा था कि हकीकत में और पर्दे पर इनमें बड़ा अंतर है। उन्होंने उसका फोन नहीं बल्कि लोगों का वहम तोड़ा था।

ओवर ड्रिंक कर बॉबी ने फेकें जूते:
इसमें एक्टर बॉबी द्योल का नाम भी शामिल है। एक यूजर स्वप्निल मोदसिंह ने उनके लिए लिखा है कि वह एक बार उसके फूड सेंटर में आए। जिस समय वह आए थे ओवर ड्रिंक में थे। यूजर ने लिखा कि एक बार रात के करीब 1:30 बजे थे। उस समय वह अपनी लॉबी को साफ कर रहे थे। तभी अचानक से किसी ने उनके डोर को नॉक किया। जिस पर उसने खोल के देखा कि एक्टर बॉबी द्योल थे। बॉबी ने काफी ज्यादा पी रखी थी। बॉबी ने कहा कि उन्हें भूख लगी है। इस पर यूजर ने कहा कि उसके यहां तो सब बंद हो गया है। इसलिए कुछ खाने को नहीं है, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बॉबी उसे पागल, पागल, पागल कहकर चिल्लाने लगे। जिस पर पीछे स्टोर में बैठा गार्ड भी आ गया। उसने भी मना कर दिया। जिस पर गुस्से से लाल बॉबी द्योल ने उसे बुरी बुरी बाते कहीं। साथ ही उस पर जूते भी निकालकर फेकें। यह उनका गंदा चेहरा था।


गोविंदा ने सेट पर थप्पड़ जड़ा:
हमेशा पर्दे पर हंसने और गुदगुदाने वाले अभिनेता गोविंदा का भी एक बदमिजाजी का किस्सा एक यूजर ने बयां किया है। गोविंदा साल 2008 में फिल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेट पर ही संतोष राय नाम के नाम के एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। इस पर संतोष ने उनके खिलाफ 2009 में बाम्बे हाई कोर्ट में एक मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद यह मामला काफी लंबा खिंचा था। 2014 में यह सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था। सु्प्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाया था कि गोविंदा को पीडित से माफी मांगने के साथ मुआवजा भी देना पड़ेगा। इसके बाद गोविंदा के वकील ने संतोष को 5 लाख रुपये भी दिए थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra