एक छत के नीचे पूरा शहर सुनकर आप हैरान जरूर होंगे लेकिन ये बात पूरी तरह से सच है। अमेरिका के अलास्का का छोटा-सा कस्बा व्हिटियर मात्र एक 14 मंजिला इमारत ‘बेगिच टॉवर’ में स्‍िथत है। यहां शहरी जीवन की हर एक सुविधा लोगों के लिए उपलब्‍ध है। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस टाउन तक जाने का कोई सीधा रास्‍ता नहीं है।


जरूरी सुविधाएंअमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का का छोटा-सा कस्बा व्हिटियर थोड़ा अजीब है। शायद इसीलिए यह अक्सर ही चर्चा में बना रहता है। यह छोटा सा शहर मात्र एक 14 मंजिला इमारत ‘बेगिच टॉवर’ में स्िथत है। इसे वर्टीकल टाउन नाम से भी पुकारा जाता है। इस टॉवर में करीब 200 परिवार रहते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर एक शहरी जीवन से जुड़ी हर एक जरूरी सुविधा भी उपलब्ध है। इस टॉवर को देखने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। हालांकि सड़क मार्ग से इस टाउन तक पहुंचने का रास्ता काफी ट्रिपिकल है। यहां पर जाने के लिए पहाड़ी पर सुरंग और मुश्किल रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा समुद्री मार्ग से भी यहां पर पहुंचा जा सकता है। शिपिंग व्यवसाय के कारण इसका बड़ा नाम है। यहां पर बिजनेस भी होता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra