जानें क्यों 19 साल की श्रेया पर है अक्षय कुमार को इतना गर्व
सेल्फ डिफेंस सेंटर शुरूनई दिल्ली में निर्भया कांड होने के बाद अक्षय कुमार ने आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर वुमंस सेल्फ डिफेंस सेंटर शुरू किया था। इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना था। कई महिलाओं ने इस सेंटर का लाभ लिया। श्रेया नाईक भी इन्हीं स्टूडेंट्स में से एक है। श्रेया ने न सिर्फ एक लड़के को बदतमीजी का सबक सिखाया बल्कि पुलिस के हवाले भी किया है। इस घटना के बारे में श्रेया ने बताया 'मैं अपने घर की ओर जा रही थी। तभी वेटर के कपड़ों में एक लड़का मेरी ओर आया और मुझे छूने की कोशिश करने लगा। मैंने एक हाथ से उसे मारा और दूसरे हाथ से अपनी मां को फोन लगाया। मदद के लिए आ गए
वो लड़का मेरा फोन लेना चाहता था ताकि मैं किसी को बता न सकूं। मगर मैंने हिम्मत नहीं हारी। मैं उसे मारती रही और अपनी मां को फोन लगाया। वो मुझसे केवल 30 सेकंड की दूरी पर थी। इसके कुछ ही देर में लोग मेरी मदद के लिए आ गए। वो लड़का मुझसे बोलने लगा कि बस हाथ ही तो लगाया। इतना शोर क्यों मचा रही हैं। वो मुझसे बचकर भागने की कोशिश करता रहा मगर मैंने उसे नहीं छोड़ा। पुलिस आई और उसे गिरफ्तार करके ले गई।' डीएन रोड के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नलवडे ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया 'हां हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हम लड़की के पिता के साथ संपर्क में हैं। लड़की को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।'किस तरह का सामनाश्रेया ने कहा 'सेंटर के कारण ही मुझे इतना आत्मबल मिला है। यही कारण है कि मैं मुकाबला कर सकी हूं। इससे पहले तो मैं जरा सी बात से घबरा जाती थी। मगर सेंटर में ही हमें सिखाया गया कि इन परिस्थितियों में किस तरह का सामना किया जाता है। मैं अक्षय सर की आभारी हूं जो उन्होंने मुझे आत्मविश्वास दिया। मेरे माता-पिता नहीं चाहते थे कि मैं पुलिस में शिकायत करूं क्योंकि उन्हें मेरी चिंता थी। मगर मैंने की। हर महिला को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।'खिलाड़ी कुमार के करीबी सूत्र ने बताया 'स्टार इस बात से बेहद खुश हैं। वो जल्द ही श्रेया का सम्मान करेंगे।फिलहाल तो अक्षय लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। जब लौटेंगे तभी कुछ होगा।'
inextlive from Bollywood News Desk