अंधविश्‍वास इंसान को इतना अंधा बना देता है कि वह कुछ सोच-समझ ही नहीं सकता। अफ्रीकी देश तंजानिया का ऐसा ही कुछ हाल है। यहां एल्‍बिनो नामक बीमारी से पीड़ित लोगों को मार दिया जाता है और उनके अंगो को बेचकर दवाई बनाई जा रही। इनका मानना है कि यह दवाई चमत्‍कारिक होती है। पढ़ें पूरी खबर...


मारकर बेच देते हैं अंगसाउथ अफ्रीकी देशों में इन दिनों एल्बिनो नामक बीमारी काफी फैली हुई है। इसका इलाज करने के बजाए लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं। क्षेत्र में कोई व्यक्ित अगर इस बीमारी से पीड़ित दिख जाता है तो उसका किडनैप करवाकर उसे मार दिया जाता है। पीड़ित अगर बच्चा भी है तो उसे भी नहीं छोड़ा जाता। इन्हें मारकर बॉडी पार्ट्स बेच दिए जाते हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये में होती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एल्िबनो बीमारी से ग्रसित व्यक्ित के अंदर चमत्कारिक गुण होता है। अगर इनके अंगो से दवाई बनाई जाए तो कई लाइलाज बीमारी दूर हो जाती हैं।संबंध बनाने से दूर होगा एड्स


पुरुष या बच्चा इस बीमारी से पीड़ित होता है, तो उसे मार दिया जाता है। वहीं अगर कोई महिला एल्बिनो का शिकार बनती है तो उसके साथ कई लोग मिलकर रेप करते हैं। इनका मानना है कि एल्बिनो महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से एड्स दूर हो जाता है। वहां की सरकार इस तरह के बढ़ते अंधविश्वास और अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही। आएदिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोग मनमानी कर रहे हैं।

34 बार डसा सांपों ने फिर भी बच गयी!Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari