अनुष्का शर्मा ने कभी सोचा भी नहीं था कि अपने लिए कोई कमेंट करके वो इतनी चर्चा में आ जायेंगी पर ऐसा हो गया है। उन्होंने अपने आप को सोशल मीडिया पर बेवकूफ लड़की कह डाला और ये बात तेजी से वायरल भी हो गई।

मुंबई (आईएएनएस)। अगर किसी और ने ऐसा किया होता तो अब तक शायद अनुष्का शर्मा के फैंस ने कमेंट कर कर के सामने वाले को या तो अपना सोशल मीडिया अकाउंट हटाने को मजबूर कर दिया होता या उसे माफी मांग ने पर मजबूर कर दिया होता, पर यहां तो कुछ औऱ ही हो रहा है इतनी बड़ी बात अनुष्का के लिए कही गई और लोग ना सिर्फ मजे ले रहे हैं बल्कि खबर खूब वायरल भी हो रही है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ, तो बात ये है कि अनुष्का ने सरेआम सोशल मीडिया पर खुद को बेवकूफ लड़की कह दिया है। आइये जाने की क्या है पूरा किस्सा।

शेयर की है स्टोरी

दरसल अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जिसमें वे गिर्बिश फिल्टर के साथ जूझ रही हैं। गिर्बिश फिल्टर आपको कुछ उल्टे सीधे या यूं कहिए कि जंबल किए हुए शब्दों में छुपा एक पजल देता है। आपको 10 सेकंड में करेक्ट फ्रेज गैस करना होता है। बस अनुष्का भी इस खेल के साथ उलझ रहीं थीं और एक शब्द को खोजने के चक्कर में उन्होंने खुद को बेवकूफ लड़की कह डाला और इसे इंस्टा स्टोरी में शेयर भी कर दिया।

लिखा खुद को बेवकूफ

गिर्बिश फिल्टर को @gu_christopher नाम के एक यूजर ने बनाया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया है, जहां वह अनुमान लगाने का ये खेल खेलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शब्द है स्टिर रेंज अर्थ इंक, औऱ वे इसे बार बार दोहरा रही हैं।फाइनली वे अपना सही आंसर बताती हैं स्ट्रेंज थिंग्स पर इसमें ट्विस्ट ये है कि सही आंसर है स्ट्रेंजर थिंग्स यानि अनुष्का का गेस गलत है। बस इसी बात पर उन्होंने स्टोरी के कैप्शन में खुद को बेवकूफ लड़की लिख दिया है। जल्दी ही अनुष्का बतौर प्रोड्यूसर अपने प्रोडेक्शन हाउस क्लीन स्लेट कंपनी की वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर पेश करने जा रही हैं।

Posted By: Molly Seth