भारत का संव‍िधान पूरी दु‍न‍िया में ब‍िल्‍कुल अलग माना जाता है। 26 नवंबर को संव‍िधान द‍िवस के रूप में मनाया जाता है। इस द‍िन संविधान निर्माता डॉं.भीमराव अंबेडकर को याद क‍िया जाता है। हाल ही में यूजीसी ने भी देश के सभी विश्वविद्यालयों को आदेश द‍िया है क‍ि वे 26 नवंबर को 'संविधान दिवस'के रूप में मनाएं। ऐसे में सवाल उठता है क‍ि आख‍िर 26 नवंबर ही क्‍यों इसके ल‍िए चुना गया। आइए यहां पढ़ें मुख्‍य वजह और संव‍िधान की ये 5 खास बातें...

सबसे बड़ा संविधान
भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉ भीमराव अम्बेडकर को जाना जाता है। इन्होंने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है। यह हस्तलिखित संविधान है।


26 नवंबर 1949
26 नवंबर 1949 के दिन देश में भारतीय संविधान सभा द्वारा पारित किया गया। इसके ठीक एक साल बाद यह 26 नवंबर 1950 को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू हुआ।


कानून दिवस
लंबे समय से 26 नंवबर को कानून दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं लेकिन 19 नवंबर 2015 पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अब यह दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इन तीन बड़े चेहरों ने की थी 26/11 हमले की तैयारी, भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हैं ये 5 शख्स

Posted By: Shweta Mishra