आज भारत में खाकी वर्दी पुलिस की बड़ी पहचान मानी जाती है। कोलकाता को छोड़कर देश के सभी राज्‍यों की पुलिस की वर्दी खाकी ही है। बस कहीं पर इसका रंग थोड़ा हल्‍का तो कहीं पर थोड़ा गहरा है। जिससे हर जगह पुलिस को देखते ही लोग दूर से ही पहचान लेते हैं। ऐसे अब सवाल यह उठता है कि आपने कभी ये सोचा है कि आखिर पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्‍यों होता है। इसे कोई दूसरा कलर क्‍यों नहीं दिया गया। आइए यहां पर पढ़ें पुलिस क्‍यों पहनती है खाकी रंग...


अलग-अलग रंगों में:1907 से पहले भारत में शासन से प्रशासन तक हर जगह ब्रिटिश सरकार की ही हूकूमत चलती थी। इस दौरान तब उनकी पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती थी। हालांकि लंबी ड्यूटी के दौरान यह जल्दी गंदी हो जाती थी। जिससे पुलिस कर्मी भी परेशान होते थे। कई बार तो उन्होंने गंदगी को छुपाने के लिए अपनी वर्दी को अलग-अलग रंगों में रंगना शुरू कर दिया था। वर्दी का कलर सफेद:
कोलकाता पुलिस की वर्दी का कलर आज भी सफेद है। इसके सफेद होने के पीछे की वजह थोड़ी अलग है। 1720 में कोलकाता की पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने और अपराध पर रोक लगाने के लिए नियुक्त किया गया था। उस समय वहां की पुलिस की वर्दी सफेद रंग की थी। इसलिए वहां की पुलिस की वर्दी का सफेद रंग इतिहास का एक हिस्सा मानकर उसे बरकरार रखा गया है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra