हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म The Sky Is Pink का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है पर एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है। ट्रेलर को देखने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को वार्निंग दी है।

कानपुर। द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनाली बोस की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। जायरा बॉलीवुड को पहले ही अलविदा कर चुकी हैं और ये उनकी लास्ट रिलीज होगी।The Sky Is Pink 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पुलिस ने दी चेतावनी
मंगलवार को रिलीज हुए द स्काई इज पिंक के ट्रेलर में प्रियंका पार्टनर हैं फरहान अख्तर और इन दोनों की बेटी की भूमिका में हैं जायरा वसीम। ट्रेलर को काफी एप्रिशियेशन तो मिल रहा है , लेकिन फिल्म से जुड़े लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इसकी वजह से उन्हें पुलिस से चेतावनी मिल जाएगी। आप भी सोच रहे होंगे आखिर ऐसा क्या हुआ कि जैसे ही 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हुआ, पुलिस को वार्निंग जारी करनी पड़ गई।
एक डायलॉग बना वजह
हांलाकि ट्रेलर सभी को बेहद पसंद आया पर इसमें में बोले गए एक डायलॉग की वजह से प्रियंका को पर कानूनी ऐक्शन की धमकी मिल गई। एक सीन में जब आयशा बनीं जायरा बीमार पड़ जाती हैं तो फरहान पैसों की कमी के चलते कहते हैं कि एक दिन वो इतने पैसे कमायेंगे कि कोई दिक्कत सामने नहीं आयेगी। जिसके जवाब में प्रियंका कहती हैं कि 'एक बार आयशा ठीक हो जाए न, फिर साथ में हम बैंक लूटेंगे' और इसी डायलॉग पर महाराष्ट्र पुलिस की निगाहें टेढ़ी हो गईं, और उन्होंने चेतावनी दे डाली।

Oops 🙊🙈 caught red handed… time to activate Plan B @FarOutAkhtar!#TheSkyIsPink 💓 https://t.co/bvyPgFM6gi

— PRIYANKA (@priyankachopra) September 10, 2019


प्रियंका ने दिया जवाब
महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले पर कई सारे हैशटैग और प्रियंका की तस्वीर और उस डायलॉग के साथ ट्वीट करके कहा कि, 'आईपीसी की धारा 393 के तहत इसके लिए 7 साल की सजा है।' इस ट्वीट के तुरंत बाद प्रियंका ने भी ट्वीट कर के फनी रिप्लाई किया, 'ओप्स मैं रंगे हाथों पकड़ी गई, अब प्लान बी पर काम करने का टाइम आ गया है।' इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने भी फरहान अख्तर और 'द स्काई इज पिंक' टैग किया है।
सच्ची कहानी से इंस्पायर्ड
द स्काई इज पिंक की कहानी आयशा चौधरी नाम की एक मोटिवेशनल स्पीकर की लाइफ से इंस्पायर्ड सच्ची कहानी से इंस्पायर्ड है। आयशा पल्मनरी फाइबरोसिस नाम के रोग की पेशेंट थीं। फिल्म में प्रियंका पत्नी अदिति चौधरी, फरहान अख्तर पति निरेन चौधरी और जायरा उनकी बेटी आयशा के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर की शुरुआत जायरा वसीम की आवाज से होती है जो आयशा चौधरी के तौर पर अपने पेरेंटस लव स्टोरी सुना रही है।

Posted By: Molly Seth