- पुनपुन की पुष्पा की लाश की तस्वीर लेकर पहचाना पति रिंकू ने

- चार माह के बच्चे को बचाने में हुई मौत

PATNA : पुष्पा की मौत हो चुकी है। देर रात तक उसके पति रिंकू को इसकी जानकारी नहीं थी। वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पुनपुन के डुमरी से गांधी मैदान में रावण वध देखने आई थी। पति रिंकू सहित सभी पीएमसीएच पहंचे। पता नहीं चल पा रहा था। मगर किसी तरह रिंकू खिड़की से ही लाशों के ढेर में अपनी पत्नी से मिलती जुलती एक तस्वीर लेने में कामयाब हो गया। जब बाहर आकर उसे ठीक से देखा तो वह उसकी पत्नी की ही थी। यह देख उसका दिमाग सन्न रह गया। उसने सोचना भी नहीं था कि पुष्पा इतनी जल्दी और इस तरह उसे छोड़कर चली जायेगी। रिंकू ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसने एक नया मंगलसूत्र खरीदकर दिया था वह पहनकर आई थी मगर इस तस्वीर में वह नहीं है। किसी ने चुरा ली।

बच्चे को बचाने में गई जान

पुष्पा अपने ननदोई टुनटुन शर्मा और भांजा नवीन के साथ आई थी। इसी दौरान उसके साथ उसका चार माह का बेटा यश राज भी था। उसे ही भीड़ से बचाने के दौरान वह खुद गिर पड़ी। भीड़ में उसे उसके रिश्तेदार भी बचा नहीं सके। आखिरकार वह भगदड़ की शिकार हो गई। इसकी खबर मिलने के बाद रिंकू पुनपुन से आया। पुष्पा अपने रिश्तेदार के यहां ही पटना सिटी आई थी। पीएमसीएच में टुनटुन शर्मा ने बताया कि तार गिरने की अफवाह के बाद ही भगदड़ मची और गेट पर एकदम अंधेरा था। लोग गिरते जा रहे थे और पीछे वाले उनपर चढ़ते जा रहे थे।

Posted By: Inextlive