कहते हैं कि शादी दो दिलों का रिश्‍ता होता है। ये रिश्‍ता होता है प्‍यार का विश्‍वास का। ऐसे में पति और पत्‍नी के बीच विश्‍वास की डोर का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसी विश्‍वास पर टिकी होती है दोनों के रिश्‍तों की नींव। ये रिश्‍ता उस वक्‍त कमजोर पड़ने लगता है जब दोनों के बीच विश्‍वास की डोर कमजोर पड़ने लगती है। इसी के साथ शुरू होता है दौर रिश्‍ते में कड़वाहट आने का। कुछ ऐसा ही हुआ यहां भी जब पत्‍नी ने अपने पति से मिले धोखे पर उसको कुछ ऐसे सबक सिखाया कि जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।


हुआ कुछ ऐसा खबर है कि चीन में रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी को धोखा देना भारी पड़ गया। बताया गया है कि इस शख्स के किसी और महिला से संबंध थे। महिला को जैसे ही इस बारे में मालूम पड़ा, उसने अपने पति को बेनकाब करने की ठान ली। उसके बाद उसने जो किया, उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। महिला ने पति की सच्चाई को सबके सामने लाने के लिए उसका वीडियो बनाया। ये वीडियो भी कोई आम वीडियो नहीं था। ये थी वीडियो की सच्चाई


महिला के शूट किए गए वीडियो में उसका पति किसी और महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता दिख रहा है। महिला ने न सिर्फ अपने पति का ऐसा वीडियो शूट किया, बल्कि उसको सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर इस समय पति के धोखे का ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। ऐसा दिख रहा है वीडियो में

वीडियो में पीछे से कुछ आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। आवाजें कुछ ऐसी भी हैं कि लोग उससे कुछ पूछ रहे हैं, लेकिन महिला जवाब नहीं दे रही है। महिला के जवाब न देने पर उन्होंने उसके सिर पर हाथ से मारा। इसके बावजूद महिला ने कुछ जवाब नहीं दिया। यहां महिला से पूछताछ करने के बाद कैमरे को लिविंग रूम की ओर मोड़ा जाता है। यहां आदमी कमरे में सोफे पर बैठा है। यहां पत्नी के घर वालों ने उसको घेर रखा है। सब उससे पूछताछ कर रहे हैं।

Posted By: Ruchi D Sharma