- पति डेढ़ साल से जेल में बंद, थाने भेजी महिला

- पुलिस ने बरामद किया हरे रंग का नशीला पदार्थ

आगरा। जिला जेल में रविवार को पुलिसकर्मियों के उस समय होश उड़ गए, जब एक महिला अपने पति को जेल में चरस देने पहुंची। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो एक पुडि़या निकली। उसे देखकर चरस होने की आशंका बनी। पुलिस ने उसे थाना हरीपर्वत भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सास के साथ गई थी जिला जेल

नरीपुरा, शाहगंज निवासी महिला का पति पिछले डेढ़ साल से जिला जेल में सजा काट रहा है। उसकी पत्नी अपनी सास के साथ रविवार दोपहर उससे मिलने के लिए जिला जेल गई थी। सुबह 11 बजे करीब वह जेल के अंदर दाखिल हुई। सास तो जेल में अंदर निकल गई, लेकिन पत्नी पीछे रह गई। महिला पुलिस ने जेल में जब उसके पर्स की तलाशी ली, तो उसमें एक पुडि़या रखी हुई थी। उसके अंदर हरे रंग में नशीला पदार्थ था। पुलिस ने उसे पकड़ कर थाना हरीपर्वत भेज दिया.थाने पहुंची विवाहिता का कहना था कि उसे नहीं पता पुडि़या में क्या है। उसे सुबह एक महिला यह दे गई थी। उस महिला का पति भी जेल में बंद है।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

पूर्व में तलाशी के दौरान नशे की वस्तुएं जेल में मिलती रही हैं। जेल के अंदर नशेबाज अपने परिजनों व मिलने वालों से चोरी छिपे नशे की सामग्री मंगा लेते हैं। इसके बाद अंदर उसे बांट लिया जाता है।

Posted By: Inextlive