आई अलर्ट

-आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस का आज से मेरठ में संयुक्त अभियान

-सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए 15 दिवसीय अभियान का समापन

Meerut: शासन के आदेश पर सूबे में दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट को अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने धरपकड़ के लिए संयुक्त अभियान की रूपरेखा बनाई है। शुक्रवार से अभियान शुरू है। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस शुक्रवार से एक 15 दिवसीय अभियान को प्रारंभ रही है।

चेक होगा हेलमेट

एसपी ट्रैफिक किरन यादव ने बताया कि शुक्रवार से संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) के साथ ट्रैफिक पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट चेक किए जाएंगे। पीछे बैठने वाले का हेलमेट चेक होगा तो ट्रिपलिंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी। इसके अलावा डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।

जमकर हुई धरपकड़

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आरटीओ के साथ गुरुवार एक अभियान का समापन हुआ है जिसमें सड़क सुरक्षा के संबंध में पांच बिंदुओं पर वाहनों की चेकिंग की गई। जिला पुलिस की मदद से चलाए गए अभियान में ड्रंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट, रांग साइड, हेलमेट, डग्गामार की पड़ताल में अभियान चलाया गया था। करीब 1500 वाहनों का चालान अभियान के दौरान किया गया।

--

बेहतर यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ संयुक्त अभियान चला रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

-किरन यादव, एसपी ट्रैफिक, मेरठ

---

शासन से पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर आदेश आ गया है। आरटीओ और टै्रफिक पुलिस संयुक्त रूप से आज हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

-रणजीत सिंह, एआरटीओ

Posted By: Inextlive