प्रियंका चोपड़ा अपने खास दोस्‍त निक जोनास के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। यहां उन्‍होनें निक को अपनी फैमिली से भी मिलवाया है। ऐसा माना जा रहा है कि महीनों से चल रहे प्रियंका और निक के इस रिश्‍ते में अब कुछ तो खास होने वाला है।

प्रियंका की फैमिली से मिलने इतनी दूर आ गए निक जोनास, क्या है वजह?

मुंबई। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे कई महीनों से सुर्खियों में हैं और अब तो निक इंडिया भी आ पहुंचे हैं। मुंबई आने के बाद निक सीधे प्रियंका के घर गए और उनकी मां मधु चोपड़ा से मिले। इसके अलावा निक ने प्रियंका और उनकी मां के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर भी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका द्वारा निक को अपनी मां से मिलवाने को लेकर माना जा रहा है कि ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी संजीदा हैं और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने का मन बना रहे हैं। तभी तो वो अमरीका से भारत इतनी दूर आए हैं।

शादी करेंगे प्रियंका और निक या रहेंगे लिव-इन में?

हालांकि, प्रियंका और निक के रिश्ते की बातों को प्रियंका की मां अफवाह बता रही हैं लेकिन सोर्सेज की मानें तो निक प्रियंका से शादी तक के बारे में सोच रहे हैं। ताजा खबर तो ये है कि निक और प्रियंका दोनों साथ रहने के बारे में सोच रहे हैं। ये खबर निक के एक करीबी सोर्स के हवाले से बताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में अभी तक प्रियंका या निक की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन दोनों की फोटोज इनके प्यार की कहानी बयां कर रही हैं।

निक को पसंद है प्रियंका का मैच्योर अंदाज

सोर्स के मुताबिक, 'निक अपने दोस्तों को बता रहे हैं कि प्रियंका ही वह हैं जिस पर उनका दिल आया है और उन्होंने उनसे साथ रहने की बात की है। निक को यह बात अच्छी लगती है कि प्रियंका उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड्स से बड़ी और ज्यादा मेच्योर हैं। देखना ये है कि प्रियंका और निक की ये लव स्टोरी किस अंजाम तक पहुंचती है।

जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, थम गया सब कुछ!

क्या अमरीकी एक्टर निक जोनास को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? तस्वीरें तो यही बता रही हैं
'बॉयफ्रेंड' निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से इस तरह किया प्यार का इजहार, देखें तस्वीरें

Posted By: Chandramohan Mishra