आगरा। ब्रज में भी गुरुवार को मौसम ने यूटर्न ले लिया। मथुरा में ओलावृष्टि हुई तो कई जिलों में बूंदाबांदी होने से पारा गिर गया।

गुरुवार को सुबह से ही बादल छा गए, हवा तेज हो गई। आगरा में दोपहर बाद कुछ देर बूंदाबांदी हो गई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। शाम तक हवा बह रही थी। फीरोजाबाद में सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर बाद बूंदाबांदी थम तो गई मगर सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई। मथुरा में दिन भर सूरज बादलों में छिपे रहे। सर्द हवा चलती रही। शाम को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मैनपुरी में भी सर्द मौसम रहा। कासगंज को सुबह से ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। शाम करीब पांच बजे बूंदाबांदी ने कंपकंपी छुड़ा दी।

--------------------

ब्रज का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

एटा-18 12

कासगंज-17 14

फीरोजाबाद-18 13

मथुरा 21 9.5

आगरा 19 11

Posted By: Inextlive