तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के संवैधानिक प्रावधानों को पूरा करने के लिए सरकार सोमवार को लोकसभा में 'द फार्म लॉ रिपील बिल 2021' पेश करेगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर निचले सदन में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश करेंगे।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में संसद के पहले दिन सरकार लोकसभा में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में,कहा था कि इन कानूनों को निरस्त करने की संवैधानिक प्रक्रिया इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान पूरी की जाएगी। ऐसा लगता है कि कुछ किसान अभी भी हमारे ईमानदार प्रयासों से आश्वस्त नहीं हैं। इसलिए हमने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते केंद्रीय कैबिनेट ने 'द फार्म लॉ रिपील बिल, 2021' को मंजूरी दी थी। बीते साल मानसून सत्र संसद द्वारा तीन कृषि कानून पारित किए गए
पिछले साल मानसून सत्र के दौरान संसद द्वारा तीन कृषि कानून पारित किए गए थे। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 'द असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (रेगुलेशन) बिल, 2020' भी पेश करेंगे। विधेयक सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी क्लीनिकों और सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी बैंकों के विनियमन और पर्यवेक्षण, दुरुपयोग की रोकथाम, सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी सेवाओं के सुरक्षित और नैतिक अभ्यास और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों के लिए है। दो नवनिर्वाचित सदस्य प्रतिभा सिंह (मंडी, हिमाचल प्रदेश) और ज्ञानेश्वर पाटिल (खंडवा, मध्य प्रदेश) शपथ लेंगे। पूर्व सदस्यों के निधन पर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

Posted By: Shweta Mishra