सोमवार सुबह से ही छाए बादल, सर्द हवाओं ने किया शहरवासियों को परेशान

शाम होते-होते होने लगी बारिश, आज और कल भी बूंदाबांदी की संभावना जता रहा मौसम विभाग

Meerut सोमवार सुबह से ही वेस्ट यूपी समेत पूरा शहर को बादलों ने घेर लिया। दोपहर के वक्त मामूली सी धूप की झलक दिखी लेकिन बादलों ने सूरज को निकलने का मौका ही नहीं दिया। वहीं बर्फीली हवाओं ने शहरवासियों को पूरे दिन ठिठुरने का एहसास कराया। शाम होते-होते बर्फीली हवाएं और तेज हो गई और बारिश भी होने लगी, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग में सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जो नार्मल से 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से एक डिग्री हाई था।

आज भी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ। ए। एन। सुभाष के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मंगलवार और बुधवार को भी एक से दो बार हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।

एक नजर में

28 व 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद।

30 को कोहरे की संभावना के साथ ही सर्द हवाओं का दौर भी रहेगी जारी।

31 जनवरी को अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद।

1 फरवरी व 2 फरवरी को मौसम साफ होगा और धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की वजह से 28 और 29 को बारिश की संभावना बन रही है। अभी 31 तक कोहरे का प्रकोप रहेगा और सर्द हवाएं भई चलेंगी। हालांकि फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं।

डॉ। ए.एन। सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

Posted By: Inextlive