Taimur Birthday Celebration शुक्रवार को सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। तैमूर अली खान आज 3 साल के हो गए हैं।

मुंबई, (एएनआई)। स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले के तैमूर अली खान शुक्रवार को तीन साल के हो गए। इस मौके पर उनके पेरेंटस ने छोटी सी पार्टी दी जिसमें परिवार और दोस्तों ने शिरकत की।इससे पहले छोटे नवाब के तीन साल पूरे करने पर सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई, सबने अपने तरीके से इस विशेष दिन पर नन्हें तैमूर पर प्यार बरसाया।

View this post on InstagramHappiest birthday little Tim Tim 🤗🎂🧁💓🌈🧿💋💥👼 #munchkin #cutiepie #birthdayboy

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on Dec 19, 2019 at 6:26pm PST


सारा का प्यारा अंदाज
सैफ की बड़ी बेटी सारा अली खान ने आज सुबह-सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सौतेले भाई 'टिम' के लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, "हैप्पीएस्ट बर्थडे टिम टिम और # मंचकिन # क्यूटीपाई # बर्थडेब्वॉय"& के साथ, तैमूर और अपनी तीन थ्रो बैक तस्वीरें भी शेयर की गई थीं। पहली तस्वीर में सारा ने तैमूर को कैमरे के लिए पोज़ देने के लिए कहा, जबकि दूसरी तस्वीर में सारा और इब्राहिम तैमूर की क्यूट अदाओं पर हंस रहे हैं।


करिश्मा ने भी दी बधाई
तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कल रात के जन्मदिन के जश्न के स्निपेट्स को डाक्युमेंटेड किया। तैमूर के जन्मदिन के लिए तीन लेयर वाला क्रिसमस थीम्ड केक बनवाया गया& था, साथ ही उस पर लिखा 'हैप्पी थर्ड बर्थडे तैमूर'। तैमूर की बर्थडे पार्टी में उनकी कजिन इनाया नौमी खेमू और रितेश देशमुख, जेनेलिया ने बच्चों के साथ भाग लिया। इस पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर भी अपने बच्चे के साथ शामिल हुए थे।
मीडिया ने भी भेजा केक
अब तक पपराजी के लिए टारगेट किए जाते रहे मीडिया पर्सनंस के लिए इस मौके पर खूबसूरत जेस्चर दिखाते हुए उनके फेवरेट स्टार किड के जन्मदिन पर, करीना और सैफ ने केक भेजा। ये लोग पार्टी प्लेस पर उस समय पिक्चर्स क्लिक करने के लिए बाहर मौजूद थे।

Posted By: Molly Seth