हॉलीवुड डीवा एमा स्‍टोन करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। अपने समय की वो सबसे हॉट क्‍यूट और फनी स्‍टार हैं। एमा का चेहरा ही खूबसूरत नही हैं वो सुपर टैलेंटेड हैं। उनकी अदाकारी उनके फैंस को आकर्षित करती है। गर्ल नेक्‍स्‍ट डोर में अपनी बेबाक अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। 28 वर्षीय एमा हॉलीवुड की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली एक्‍ट्रेस हैं। एमा स्‍टोन को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस के लिय ऑस्‍कर से सम्‍मानित किया गया है। हम आप को एमा के बारे में ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिनसे अभीतक शायद आप अंजान थे।


2- एमा को कंप्यूटर पर काम करना बहुत पसंद है। वो अपना कुछ समय कंप्यूटर पर जरूर बिताती हैं। उन्हें बेबसाइट बनाने का भी शौक है। वो एचटीएमएल सीख रही हैं। एमा बताती हैं उन्हें ब्राउजिंग करना बहुत पसंद है। उन्हें बेवसाइट डिजाइन करने की नई नई ट्रिक्स सीखने में बहुत मजा आता है। वो फ्रि में लोगों के लिये बेवसाइट डिजाइन करती हैं। 4- एमा स्टोन की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। एमा से एंड्रयू गारफील्ड की मुलाकात अमेजिंग स्पाइडरमैन के सेट पर 2011 में हुई थी। जहां वो कोस्टर थे। स्क्रीन पर उन्हें कॉलेज लव कपल की भूमिका निभानी दूसरेथी। थोड़ा टाइम एक दूसरे के साथ बिताने के बाद वो करीब आ गये। 2015 में दोनो का ब्रेकअप हो गया।
6- एमा का नाम एमिली जीन स्टोन है। जब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की तो उन्होंने अपना नाम बदल लिया। एमली स्टोन नाम पहले से रजिस्टर था तो उन्होंने एमा स्टोन नाम रखा। एमा की मां उन्हें हमेशा इसी नाम से बुलाती थीं। एमा का मिडिल नेम जीन उनकी दादी मां का नाम है। जिसे वो कभी प्रयोग नहीं करती हैं। एमा स्कॉटलैंड एरीजोना की रहने वाली हैं। 8- एमा को जिमनास्ट करने का भी शौक है। एमा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो जिमनास्ट थीं तब एक एक्सीडेंट के दौरान उनकी दोनो बाहें टूट गईं थीं। जब ये हादसा हुआ उस समय एमा की उम्र सिर्फ 7 साल थी। एमा ने अपने कोच से कहा कि वो उन्हें पकड़ लें पर उनके ऐसा ना करने पर वो सीधे जमीन पर गिरीं और उनके दोनो हाथ टूट गये। 10- हॉलीवुड में एमा स्टोन ने तीन बार हॉट रेयान गोसलिंग के साथ लव कपल की भूमिका निभाई है। दोनो रियल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनो की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक होती है। पहली बार दोनो ने फिल्म क्रेजी में काम किया। 2011 में दोनो स्टुपिड लव में दूसरी बार एक साथ आये थे। 2016 में ला ला लैंड में दोनो एक बार फिर कपल की भूमिका में नजर आये थे।Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra