भारत में रविवार को Coronavirus से संक्रमण के 48,661 मामले, राजस्थान में COVID-19 की जांच के लिए आधार जरूरी
नई दिल्ली/जयपुर (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 48,661 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 पाॅजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 13,85,522 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 4,67,882 मामले अभी सक्रिय हैं। 8,85,577 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर अपने वतन को जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 705 मरीजों ने कोविड-19 संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 32,063 हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 3,66,368 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा है।सभी लैब टेक्निशियनों को दिए गए आधार संबंधी जरूरी निर्देश
राजस्थान में कोरोना वायरस की जांच के लिए आधार जरूरी कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए एक नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, लैब टेक्निशियनों के लिए व्यक्ति से लिए गए नमूनों की आरटी-पीसीआर एप पर सभी जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी लैब टेक्निशियनों को निर्देश दिया गया है कि वे आरटी-पीसीआर एप पर आधार कार्ड नंबर भी फीड करेंगे। जिनका आधार कार्ड नहीं होगा जैसे छोटे बच्चों का तो उनके परिवार के किसी व्यक्ति का आधार नंबर अपलोड करना होगा। राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि कोविड-19 मरीजों को उनके घर पर होम आइसोलेशन के दौरान और उनसे संपर्क में आए सभी को हाइड्रोक्सिनक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) और प्रोफिलेक्सिस भी दी जाए। नई गाइडलाइन के मुताबिक, कोविड-19 जांच के 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देनी होगी।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मौत | संक्रमण |
अंडमान और निकोबार द्वीप | 0 | 290 |
आंध्र प्रदेश | 985 | 88671 |
अरुणाचल प्रदेश | 3 | 1126 |
असम | 77 | 31086 |
बिहार | 234 | 36604 |
चंडीगढ़ | 13 | 852 |
छत्तीसगढ़ | 39 | 7087 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू | 2 | 860 |
दिल्ली | 3806 | 129531 |
गोवा | 33 | 4686 |
गुजरात | 2300 | 54626 |
हरियाणा | 389 | 30538 |
हिमाचल प्रदेश | 11 | 2049 |
जम्मू और कश्मीर | 305 | 17305 |
झारखंड | 82 | 7836 |
कर्नाटक | 1796 | 90942 |
केरल | 59 | 18098 |
लद्दाख | 3 | 1276 |
मध्य प्रदेश | 799 | 26926 |
महाराष्ट्र | 13389 | 366368 |
मणिपुर | 0 | 2176 |
मेघालय | 5 | 646 |
मिजोरम | 0 | 361 |
नागालैंड | 4 | 1289 |
ओड़िशा | 130 | 24013 |
पुद्दुचेरी | 38 | 2654 |
पंजाब | 291 | 12684 |
राजस्थान | 613 | 35298 |
सिक्किम | 0 | 499 |
तमिलनाडु | 3409 | 206737 |
तेलंगाना | 455 | 52466 |
त्रिपुरा | 11 | 3862 |
उत्तराखंड | 63 | 5961 |
उत्तर प्रदेश | 1387 | 63742 |
पश्चिम बंगाल | 1332 | 56377 |