बिना टैक्स दिए लगा दी होर्डिग्स, नहीं कराया सिगनल मेंटिनेंस
- शहर के दस चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिगनल खराब
- निगम ने किया था करार, एजेंसी कर रही मनमानी Varanasi@inext.co.in VARANASI शहर के तिराहों और चौराहों पर लगे सभी ट्रैफिक सिगनल खराब पड़े हैं। लेकिन नगर निगम इसकी सुधि नहीं ले रहा है। ट्रैफिक सिगनल के मेंटिनेंस के नाम पर कार्यदायी एजेंसी मनमानी कर रही है। फैक्ट यह है कि शहर की जिस एजेंसी से निगम ने मेंटिनेंस का करार किया। उसने अब तक काम शुरू नहीं किया। करार के मुताबिक जिन जगहों पर ट्रैफिक सिगनल लगे हैं। वहां पर सम्बंधित एजेंसी को निगम को बिना टैक्स दिए एड होर्डिग्स लगवाने थे और इसके एवज में मेंटिनेंस करवाना था। फैक्ट यह है कि एजेंसी ने कई जगह तो होर्डिग लगवा दिए। लेकिन सिगनल की मरम्मत नहीं कराई। दस जगहों पर हैं ट्रैिफक सिगनलशहर के अंधरापुल, चौकाघाट, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया चौराहा, रथयात्रा चौराहा, गोदौलिया, गिरजाघर, पुलिस लाइन, इंग्लिशिया लाइन और गोलघर कचहरी पर ट्रैफिक सिगनल लगे हैं। लेकिन इस समय सभी सिगनल पूरी तरह से खराब हो गए हैं। फैक्ट यह है कि इंग्लिशिया लाइन, चौकाघाट, गोदौलिया और गिरजाघर पर लगे सिगनल तो टूट भी गए हैं। जो सेफ हैं। वे भी बंद पड़े हैं।
टाइमिंग को लेकर थी दिक्कतशहर के सभी तिराहों और चौराहों का ट्रैफिक मैनेजमेंट सिपाहियों के हवाले है। सिगनल खराब रहने से चौराहों पर ज्यादा सिपाहियों की डयूटी लगाई जाती है। कई बार व्यस्ततम चौराहों पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। ट्रैफिक सिपाहियों ने बताया कि जब सिगनल काम कर रहे थे तो अक्सर टेक्निकल प्रॉब्लम से इनमें टाइम सेटिंग को लेकर गड़बड़ी सामने आती रहती थी। ऐसे में कई बार सिपाहियों को अपने हाथों से ट्रैफिक का संचालन करना पड़ता था। इसका एक कारण यह भी रहा कि सुबह और शाम ट्रैफिक के अतिरिक्त दबाव का कभी आकलन नहीं किया गया।
अब तक खर्च हुए 80 लाख चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल लगने के बाद निगम अपने मद से इनका मेंटिनेंस कराता था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब तक इंस्टालेशन और मेंटिनेंस मद में 80 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। इस बार शहर की एक एजेंसी से बिना टैक्स दिए होर्डिग लगाने और उसके एवज में सिगनल की मरम्मत का करार किया गया। लेकिन अब तक सम्बंधित एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया, जबकि कई जगह उसने होर्डिग्स लगा दी है। - 10 जगहों पर हैं ट्रैफिक सिगनल - 80 लाख खर्च हुए मेंटिनेंस में- करीब चार लाख आता है खर्च
मेंटिनेंस के लिए कार्यदायी एजेंसी की होर्डिग्स उतार दी गई हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौराहों के ट्रैफिक मूवमेंट के हिसाब से डिजाइन का टेंडर हो गया है। जल्द ही चौराहों के सुंदरीकरण के साथ ट्रैफिक सिगनल का भी मेंटिनेंस होगा। लोकेश जैन, एक्सईएन (ट्रैफिक), नगर निगम