आपने एलर्जी के अब तक कई मामले सुने होंगे। लोगों को अलग-अलग चीजों से एलर्जी होती है लेकिन क्‍या कभी ये सुना है कि किसी महिला को अपने पति से भी एलर्जी हो जाए। शायद नहीं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है। महिला अपने पति से एक साल से अलग कमरे में रही है। आइए जानें यह पूरा मामला...


दिन रात सेवाजी हां आज हम आपको एलर्जी से जुड़ा एक ऐसा मामला बताएंगे जिसे सुनकर हैरान हो जाएंगे। यह मामला अमेरिका से जुड़ा है। यहां पर रहने वाली एक महिला को लगभग हर चीज से एलर्जी है। उसकी एलर्जी का ग्राफ इतना ज्यादा है कि उसे अपने पति से भी परेशानी हो रही है। वह पति के शरीर से आने वाली गंध से को नहीं बरदाश्त कर पा रही है। जब कि उसका पति उसकी दिन रात सेवा करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह महिला ऐसा क्यों कर रही है तो हम इसका कारण बताते हैं। महिला को जोआना वाटकिंस एलर्जी नामक बीमारी है। जिससे उसे काफी देखभाल की जरूरत है। इस बीमारी से उसे गंध वाली चीजे बरदाश्त नही होती हैं।


यहां भी पढ़ें: 200 किलो का ब्वॉयफ्रेंड, 50 किलो की गर्लफ्रेंड में ऐसा हुआ प्यार कि जाना पड़ा अस्पताल

शोध हो रहें

वहीं चिकित्सकों का कहना है कि जोआना वाटकिंस एलर्जी नामक बीमारी में धूल के कण, रोशनी आदि से मरीजों को प्रॉब्लम होती है। पहले तो डॉक्टर इस महिला की बीमारी का पता भी नहीं लगा पा रहे थे। जब काफी टाइम बाद इस बीमारी का पता चला। इस महिला को भी यह बीमारी करीब 9 साल पहले हुई थी। बीमारी पर बड़े चिकित्सकों द्वारा शोध भी किए जा रहे हैं। आज इस महिला के कमरे को प्लास्टिक से कवर कर दिया गया है। उसका पति उसकी दिन रात सेवा करता है। हालांकि महिला को पति से एलर्जी होने की वजह से अब उसके पति को भी परेशानी हो रही है।

यहां भी क्िलक करें: ऑनलाइन डेटिंग के बाद प्रेमी को पहली बार देखते ही 7वीं मंजिल से लगा दी छलांगWeird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra