-सरायममरेज क्षेत्र स्थित झाड़ी में मिला अ‌र्द्धनग्न शव, मोबाइल से हुई शिनाख्त

-घास काटने गई गांव की महिलाओं ने शव देख मचाया शोर

PRAYAGRAJ: शरीर पर चाकू के कई वार थे। रिस रहा खून बता रहा था कि जख्म ताजा हैं। शरीर से गायब कपड़े हैवानियत और वहशत की हद को बयां कर रहे थे। ऐसी हालत में महिला की डेडबॉडी जब वहां से गुजर रही महिलाओं ने देखी तो उनकी चीख निकल गई। यह वाकया सरायममरेज एरिया स्थित वारनीबी गांव के पास का है। यहां पर गांव के पास झाडि़यों के पास महिला का अ‌र्द्धनग्न शव मिला। उसके हालात को देखकर आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को झाड़ी के पास एक मोबाइल मिला। इसी मोबाइल के जरिए उसकी पहचान विमला देवी (45) के रूप में की गई।

जौनपुर जिले की है महिला

वारीनीबी गांव के बगल दुर्गागंज सड़क से कुछ दूरी पर सरपत व घासफूस की झाकियां हैं। यहां गांव की तमाम महिलाएं अक्सर मवेशियों के लिए घास काटने आती हैं। सोमवार शाम को भी महिलाएं घास काटने गई हुई थीं। सरपत की झाड़ी में एक महिला का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ीं। सभी भागकर गांव पहुंचीं और जानकारी घर वालों की दीं। बात गांव में फैली तो ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। खबर सुनते ही सीओ हंडिया माजिद अब्बास, इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक महिला का अ‌र्द्धनग्न शव झाड़ी में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चाकू के एक दो नहीं कई वार किए गए थे। हर जख्म में ब्लड निकल रहा था।

मोबाइल से मिला सुराग

झाड़ी के पास में एक मोबाइल पड़ा था। मोबाइल में सेव एक नंबर पर कॉल किया गया तो पता चला कि झाड़ी में फेंका गया शव जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित अमाई गांव निवासी विमला देवी पत्‍‌नी शारदा प्रसाद गौतम का है। ग्रामीण व पुलिस रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।

महिला का शव झाड़ी में अ‌र्द्धनग्न अवस्था में मिला है। उसके शरीर पर नुकीली चीज से जख्म के कई घाव भी हैं। ऐसा लग रहा है कि रेप के बाद उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

-माजिद अब्बास, सीओ हंडिया

Posted By: Inextlive