-घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया बवाल

JAMSHEDPUR: सुंदरनगर थाना और गम्हरिया थाना के सीमा क्षेत्र से सटे (तुरामडीह माइंस के पीछे) केरूवाडूंगरी में केनाल निर्माण के दौरान ट्रैक्टर के पलट जाने से इसमें सवार महिला मजूदर भानू केवर्तो की मौत हो गई। वहीं, सोमवारी और खोखो केवर्तो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में दाखिल कराया गया है। इधर घटना के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने केनाल के निर्माण कार्य को ठप करा दिया।

क्7 लाख मुआवजे की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार के मुंशी टुनटुन सिंह को बंधक बना लिया। क्7 लाख मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण हंगामा करते रहे। बिना मुआवजा भुगतान के शव उठने नहीं दिया। महिला का शव टैक्टर में ही फंसा रहा। दोपहर क्ख् बजे से जारी बवाल शाम पांच बजे तक जारी रहा। घटना की जानकारी पर सुंदरनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत का प्रयास किया पर ग्रामीण अपनी बातों पर डटे रहे। ग्रामीणों का नेतृत्व शिबू मंडल, पुलिस केवर्तो, तपन, सर्वेशवर और अन्य कर रहे है। केरूवाडूंगरी में केनाल का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को मजदूर कार्य में जुटे हुए थे। इस बीच सीमेंट की कमी होने पर ट्रैक्टर चालक महिला मजदूर भानू केवर्तो, सोमवारी और खोखो केवर्तो को साथ लेकर सीमेंट गोदाम की ओर जाने लगा। इस बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर केनाल में जा गिरा। भानू केवर्तो ट्रैक्टर में फंस गई। इसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अन्य सहयोगी घायल हो गए।

Posted By: Inextlive