जंगली जानवर ने मार डाली महिला
- खेत में घास लेने गई महिला पर किया हमला, मौत
Meerut: सरधना थाना एरिया के जंगल में घास काटने गई एक महिला को जंगली जानवर ने हमला बोल दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोग किसी तरह महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों और गांव के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल बना हुआ है। यह है घटनागांव छबडि़या में रहने वाले ओम प्रकाश की पत्नी जगवती (ब्भ्) गांव की ही प्रमिला, ब्रजेश और लता के साथ पशुओं के लिए चारा लाने के लिए जंगल में गई थी। जब वह घास काट रही थी तभी जंगल से निकले एक जंगली सूअर ने जगवती पर हमला बोल दिया। जगवती पर जंगली सूअर का हमला देखकर बाकी महिलाएं चिल्ला गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
महिला की मौतजगवती पर झपटे इस जंगली सूअर को भगाने के लिए लोगों ने लाठी डंडों का प्रयोग किया। इस जंगली सूअर के भागने के बाद जगवती को देखा गया। उसकी हालत काफी नाजुक थी। खून से लथपथ जगवती को उठाकर पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जगवती के शव को गांव में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। अब महिलाएं जंगल में भी जाने से डरने लगेंगी। लोगों का कहना है कि अब डर के मारे जंगल से पशुओं के लिए चारा भी नहीं ला सकते।