उत्तर प्रदेश में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़ित महिला प्रतापगढ़ से नोएडा जा रही थी।


नोएडा (भाषा)। यूपी में बुधवार को दुष्कर्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक चलती बस में शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। यह घटना हाईवे पर चलती बस में हुई। दुष्कर्म करने वाला शख्स बस का ड्राइवर है। पुलिस का कहना है, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने नाबालिग बच्चों के साथ नोएडा जा रही एक महिला यात्री ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि लखनऊ और मथुरा के बीच बस के अंदर चालक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी चालक फरार है। हालांकि, दूसरे ड्राइवर को कथित रूप से गिरफ्तार किया गया है।घटना के वक्त बस में 12 यात्री सवार थे
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात की है। पीड़िता स्लीपर बस में जा रही थी जिसमें 12-13 अन्य यात्री भी मौजूद थे। रात के समय चलती बस में दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज की। जब वह यहां पहुंची उसने तुरंत एक प्राथमिकी दर्ज कराई। बस को जब्त कर लिया गया है। वृंदा शुक्ला, डीसीपी (महिला सेल) गौतम बौद्ध नगर ने कहा, 'पहचान किए गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल बोर्ड गठित पीड़िता की जांच करेगा। सभी सह-यात्रियों का पता लगाया जा रहा है और उनसे पूछताछ की जाएगी। फोरेंसिक टीम बस का निरीक्षण करेगी।'

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari