RANCHI: पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता वीणा सिंह का शव ससुर डॉ कमल किशोर सिंह व पिता बेगूसराय गाढ़ा निवासी चंद्रभूषण सिंह गुरुवार को एक साथ लेकर रिम्स से कोकर स्थित घर पहुंचे। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। गौरतलब हो कि कोकर बैंक कॉलोनी निवासी होम्योपैथ डॉक्टर कमल किशोर सिंह की बहू और सुमित सिंह की पत्नी ख्ख् वर्षीया वीणा सिंह ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर जान अपनी दे दी थी। इससे पहले पिता चंद्रभूषण सिंह के बयान पर विवाहिता बेटी वीणा सिंह की खुदकुशी मामले में सदर थाना में यूडी केस दर्ज कराया गया।

बेटी ने क्यों की खुदकुशी, पता नहीं

पिता चंद्रभूषण सिंह ने थाने में बयान दिया कि बेटी ने खुदकुशी क्यों की, यह पता नहीं। पर यह सच है कि उसे ससुराल वालों ने कभी प्रताडि़त नहीं किया। घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

चार साल हुए थे शादी को

वीणा सिंह अपने घर की इकलौती बहू थी। घर में दो ननद में बड़ी ननद की शादी हो चुकी है, एक ननद साथ में रहती थी। करीब चार साल पहले ही वीणा की शादी सुमित से हुई थी। उसे दो बच्चे हैं, जिनमें एक तीन साल का मोलू व नौ महीने का गोलू है। वीणा की सास परिमिता ने पुलिस को बताया था कि पति-पत्नी में कभी-कभार झगड़ा-झंझट होता रहता था, लेकिन ऐसा हो जाएगा, उन्हें विश्वास नहीं था।

Posted By: Inextlive