-मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजुड़ी गांव की घटना

CHAIBASA (29 Feb, JNN): पति ने डांट दिया तो पत्नी अपने शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जब तक उसके पति आग को बुझाते कि पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजुड़ी गांव में सोमवार सुबह लगभग क्0 बजे घटी है। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जरूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मरने वाली महिला का नाम गुरवारी पुरती है। सिराम पुरती ने बताया कि उसकी पत्नी गुरवारी पुरती अपने बच्चों के साथ मागे पर्व मनाने के लिए अपनी मायके सिका गांव गई हुई थी। सिका गांव में मागे पर्व मनाने के बाद उसकी पत्नी व बच्चे सभी सोमवार सुबह को लौट आये। तभी उसके पति सिराम पुरती ने पत्नी गुरवारी पुरती को डांटते हुए कहा कि बच्चों का स्कूल जाने का समय हो गया अब कब तैयार होगा जो स्कूल जाएगा। समय को देखते हुए रविवार शाम को ही वापस आना चाहिए था। इसी बात से सिराम की पत्नी गुस्से में आकर अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया और आग लगा ली। देखते ही देखते पूरे शरीर में आग पकड़ लिया। जब तक उसके पति उसे बचाते तब तक गुरवारी पुरती की मौके पर ही मौत हो गई।

Posted By: Inextlive