आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के सराय ख्वाजा में मनचले से परेशान महिला ने उसे सबक सिखाया। महिला स्कूल में कार्य करती है। स्कूल आने-जाने के दौरान रास्ते में अधेड़ उसे परेशान करता था। शनिवार सुबह एकबार फिर मनचले युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। इस पर महिला भड़क गई। चप्पल उतार ली, फिर एक के बाद एक कर उस पर मारना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मनचले से माफी मंगवाने के बाद उसे छोड़ दिया। कुछ देर बाद किसी अन्य व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले मनचला भाग चुका था और महिला भी सबक सिखाने के बाद जा चुकी थी।

Posted By: Inextlive