ऑनलाइन डेटिंग का कितना ज्‍यादा नुकसान हो सकता है। इसका अंदाजा आपको इस खबर से लग जाएगा। जब एक महिला ने ऑनलाइन अपने प्‍यार की तलाश की लेकिन जब असल में उससे मिली तो उसके होश उड़ गए। यही नहीं महिला ने कई बार सुसाइड करने की भी कोशिश की।


महिला को लगा झटकाचीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की रहने वाली एक महिला ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, कि उसके साथ ऐसा होगा। दरअसल इस महिला ने ऑनलाइन डेटिंग के जरिए एक लड़के से संपर्क बनाया। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने मिलने का प्लान बनाया। जब महिला पहली बार अपने ऑनलाइन लवर से मिली तो उसके होश उड़ गए। महिला ने लड़के को देखते ही सुसाइड करने की कोशिश की। लड़के ने धोखे में रखा


स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह कपल होटल की 7वीं मंजिल पर मिलने आया था। लेकिन जब महिला ने लड़के को देखा तो वह काफी गुस्से में आ गई क्योंकि लड़के ने अपनी प्रोफाइल में काफी सुंदर तस्वीर लगाई थी। लेकिन असल में वह वैसा था नहीं। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। पूरी तरह से निराश और गुस्साई प्रेमिका बालकनी की तरफ दौड़ी और एक पैर हवा में रखते हुए चिल्लाने लगी 'तुमने मुझे धोखा दिया है।' वास्तव में यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के लुक से बहुत ज्यादा निराश थी। उसने जैसे सोचा था वह वैसा नहीं था।यह भी पढ़ें : चीन में निर्वस्त्र शादी का बढ़ रहा है चलन, देखें वीडियोतीन बार सुसाइड की कोशिश

पुलिस ने महिला को नीचे कूदने से रोका लेकिन उसने तुरंत ही नींद की गोलियां खा ली और टूटे कांच से अपनी कलाई काट ली। इसके बाद वह और कुछ खुद के साथ कर पाती इससे पहले पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस के अंदर कर दिया। इस लड़की के माता-पिता ऑनलाइन मिले इस शख्स से व्यक्ितगत रूप से मिलने के खिलाफ थे। लेकिन वह उसे बहुत प्यार करने लगी थी और अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से मिलने निकल पड़ी जो कि उससे 10 साल छोटा था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari