आंखो से आपने आंसू गिरते हुए तो देखे होंगे लेकिन क्‍या आपने कभी पत्‍थ गिरते हुए देखे हैं। ये बात आपको हैरान कर रही होगी पर ये सच है। चीन में रहने वाली एक महिला जब रोती है तो उसकी आंखो से आंसू तो गिरते हैं लेकिन वो पत्‍थर के फॉर्म में होते हैं। ऐसा पिछले 7 सालों से उसके साथ हो रहा है और डॉक्‍टर्स भी समझ नहीं पा रहें है कि आखिर कैसे हो रहा है।

दर्द के साथ हुई शुरूआत
चीन में रहने वाली Ding Aihua नाम की महिला की आंखो से पिछले सात सालों से आंसू नहीं बल्कि पत्थर गिर रहें हैं। दरअसल इस महिला को अजीब सी बिमारी हो गई है। जब भी वो रोती है तो उसकी आंखो से आंसू नहीं बल्कि पत्भर झरते हैं। एक बार डिंग की आंखो में काफी दर्द हो रहा था तभी अचानक से उनके पति Liang Xinchun ने नोटिस किया कि उनकी आंखो में कोने की तरफ पत्थर जैसा कुछ नजर आ रहा है।

खुद निकाले पत्थर, मीडिया लिया सहारा
डिंग के पति ने बताया की वो खुद ही अपनी पत्नी की आंखो से पत्थर निकालते हैं। अब तक वो करीब 10 पत्थर डिंग की आंखो से निकाल चुके हैं। उन्होंने बताया की उन दोनों को सभी डॉक्टर्स पागल समझते हैं और कोई भी ईलाज करने के लिए तैयार नहीं होता है। इसी मुश्किल के चलते डिंग के पति ने पत्थर निकालते हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और अपील की कि कोई तो उसकी पत्नी का ईलाज करने के लिए सामने आए।
हुआ ईलाज
पति के इस कइम के बाद डॉक्टर्स को उकी बात सही लगी और उन्होंने महिला का ईलाज शुरू किया। डॉक्टर्स कई टेस्ट कर रहें हैं जिससे पता लग सके कि आखिर उसकी आंखो में वत्थर आ कहा से रहें हैं। डॉक्टर्स खुद इस बात से हैरान हैं और जांच में लगे हुए हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma