पश्‍चिम बंगाल में भाजपा उम्‍मीदवार राहुल सिन्हा के सर्मथन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंची केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए कहा कि महिला मुख्‍यमंत्री होने के बाद भी यहां महिलायें सुरक्षित नहीं हैं।

ममता की जम कर की खिंचाई
ममता सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। यहां महिलाओं का सम्मान नहीं है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार ये बातें कहीं। वह शुक्रवार शाम बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की जमकर खिंचाई की।

महिला होकर भी महिलाओं की समस्याओं से अनजान
ममता बनर्जी पर खुद एक महिला होते हुए भी महिलाओं की परेशानियों से अनजान होने का आरोप लगाया। जोड़ासांकू से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के समर्थन में आयोजित सभा में ईरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं। इसके बावजूद इस राज्य की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ममता वोट बैंक की राजनीति के तहत एक विशेष वर्ग पर कुछ ज्यादा मेहरबान हो रही हैं। 19 मई को जब चुनाव के नतीजे सामने आएंगे तब सबको साथ लेकर नहीं चलने का परिणाम उन्हें समझ में आएगा।

inextlive from India News Desk

Posted By: Molly Seth