बॉलीवुड सितारों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ही महिलाओं को अपनी ओर से बधाई देनी शुरू कर दी है। इस फेहरिस्त में अर्जुन कपूर ने अपने ही अंदाज में महिलाओं को 'वुमंस डे' की शुभकामना दी। अब अर्जुन कपूर आगे आए तो भला उनकी 'की' करीना कपूर कैसे पीछे रहतीं। उन्‍होंने भी दे डाली महिला दिवस की शुभकामनाएं।

अर्जुन कपूर का अंदाज-ए-बयां
इस क्रम में अर्जुन कपूर ने लिखा है 'हैप्पी वुमंस डे। सभी महिलाएं शानदार है। एडवांस में सभी लोगों को बधाई।' इनके अलावा फिल्म 'की एंड का' में वर्किंग वुमेन का किरदार निभाने वाली करीना कपूर कहती हैं कि हमारे समाज में लिंग भेद के बारे में जिक्र नहीं किया जाता है।
करीना बोलीं कुछ ऐसा
वहीं महिला दिवस की चर्चा करते हुए करीना कहती हैं कि आजकल हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। वे हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उनका ऐसा मानना है कि निश्चित तौर पर आज से 20 साल पहले की तुलना में महिलाएं आज ज्यादा सशक्त और आत्मनिर्भर हैं।
लिंगभेद मुद्दे पर भी दिया जोर
फिल्म 'की एंड का' में अपने किरदार को लेकर करीना कहती हैं कि यह रोल निभाना उनके लिए कोई आसान काम नहीं था। उनके अनुसार एक महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को वास्तविक और विश्वसनीय बनाना बहुत बड़ा चैलेंज था। महिलाओं और अपने किरदार के अलावा करीना लिंगभेद के मुद्दे पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जो अभी भी पूरी तरह से चर्चा का केंद्र नहीं बन सका है। इसको चर्चा में लाना भी अब बेहद जरूरी होता जा रहा है।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma