- कृष्णा नगर में हुई घटना, काफी समय से थी डिप्रेशन में, चल रहा था इलाज

KANPUR: टीवी सीरियल में फांसी का सीन देखकर चकेरी में रहने वाली विवाहिता ने भी उसी तरह से अपनी जान दे दी। महिला काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

बेरोजगार है पति

कृष्णा नगर निवासी ऋषिराज सिंह की शादी दो साल पहले रुचि (22)से हुई थी। उसके 9 महीने की एक बेटी भी है। ऋषिराज बीटेक है लेकिन उसकी नौकरी नहीं लग रही थी। वहीं रुचि का भी डिप्रेशन का काफी समय से इलाज चल रहा था। पति के मुताबिक शुक्रवार रात को रुचि टीवी पर एक सीरियल देख रही थी। सीरियल के एक दृश्य में युवती के फांसी लगाने का भी सीन आया। इस पर उन्होंने रुचि को सीरियल नहीं देखने के लिए भी कहा। इस पर वह चली गई। शनिवार सुबह सब लोग नाश्ता कर रहे थे लेकिन रुचि अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर साड़ी को फंदा बना कर फंासी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।

Posted By: Inextlive