-सैनी और पुरामुफ्ती में महिलाओं ने पुलिस से की दुराचार की शिकायत

-बंधक बनाकर दुराचार के आरोपी नेता के खिलाफ विहिप ने किया प्रदर्शन

KAUSHAMBI (13 July, JNN): जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कदम-कदम पर उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। दिनों-दिन दुराचार के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सैनी कोतवाली और पुरामुफ्ती क्षेत्र में घटी दो अलग-अलग घटनाओं में पीडि़त महिलाओं ने आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार की शिकायत की है। एक अन्य मामले में विहिप ने नर्स को बंधक बनाकर दुराचार करने के आरोपी सपा नेता के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

नलकूप में बंधक बनाकर लूटी अस्मत

सैनी कोतवाली के मौलवीपुर उचरांवा गांव की एक किशोरी को गांव के बाहर लगे एक नलकूप में युवक ने बंधक बनाकर अस्मत लूट ली। युवती के पैरेंट्स पुणे में रहते हैं। वह गांव में अपनी बड़ी मां के साथ रहती है। चार दिन पहले वह गांव के बाहर लगे एक नलकूप की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे बंधक बनाकर दुराचार किया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी बड़ी मां को दी। सोमवार को पुणे से लौटे उसके परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर लूटी इज्जत

पुरामुफ्ती थाने के महगांव में ब्याही एक विवाहिता का शादी से पहले उजैहिनी गांव के युवक से संबंध था। शादी के बाद युवक उसे छह महीने पहले लेकर फरार हो गया। कुछ दिनों बाद उसने महिला को वापस मायके भेज दिया। पति द्वारा स्वीकार करने के बाद युवक ने शादी से इंकार किया तो विवाहिता के होश उड़ गए। पुलिस ने भी शिकायत को नजर अंदाज कर दिया। सीओ चायल के पास मामला पहुंचने पर उन्होंने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कराया। इस बीच मनबढ़ युवकों ने मुंडेरा स्थित महिला के घर में धावा बोलकर मारपीट की कोशिश की गई। दोबारा पुरामुफ्ती थाने शिकायत लेकर परिजनों को पुलिस ने एक बार कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया है।

-------------

अजमल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

फोटो-केएसएम ब्

दुराचार के आरोप में फंसे सपा नेता व डॉक्टर अजमल की गिरफ्तारी न होने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ तपसी के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि सिराथू निवासी सपा नेता व डॉक्टर अजमल के खिलाफ एक नर्स ने बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। सैनी कोतवाली पुलिस ने भारी दबाव के बाद एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़ता का न्यायालय में बयान कराया। इस बीच फरार हुआ नेता कोर्ट से स्टे ले आया।

बॉक्स

दरिंदे चाचा का शिकार हुई मासूम

हंडिया थाना क्षेत्र के अरई गांव मे सोमवार की दोपहर घर के सामने खेल रही चार वर्षीय पुत्री को उसके चाचा ने टाफी का लालच देकर दरिंदगी की हदें पार कर दीं। जानकारी के मुताबिक मासूम के माता-पिता मेहनत मजदूरी करने गए थे तभी चाचा विनय कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने बच्ची के साथ दुराचार को अंजाम दिया। वापस लौटे परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को देखा तो हंडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

Posted By: Inextlive