- ढ़ाई साल पहले हुई थी महिला की शादी

- शादी के बाद से दहेज मांग रहे थे ससुराली

- बहू की हत्या कर दिया आत्महत्या का रूप

- मायके वालों को सुबह मिली मौत की जानकारी

- मेडिकल पुलिस ने ली जानकारी, थाने में दी तहरीर

Meerut: दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने बहू की हत्या कर दी। अपने बचाव के लिए महिला का शव पंखे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की ससुरालियों ने कोशिश की। जैसे ही इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।

ढ़ाई साल पहले हुई थी शादी

कंकरखेड़ा की रहने वाली राखी उर्फ सविता पुत्री श्याम सिंह उम्र-ख्भ् साल की शादी करीब तीन साल पहले शास्त्रीनगर एल ब्लॉक मकान नंबर फ्97 में रहने वाले कर्मवीर से हुई थी। कर्मवीर इंवर्टर बैट्री ठीक करने का काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही कर्मवीर, जेठ विनोद, बृजेश और मनोज और सास दहेज की मांग करते थे। न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दिया करते थे।

लटका मिला शव

सुबह मायके वालों को पति कर्मवीर ने फोन कर जानकारी दी कि सविता का शव पंखे से लटका हुआ मिला है, उसने आत्महत्या कर ली है। इस पर तुरंत आनन-फानन में मायके वाले मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं ससुरालियों का कहना है दहेज हत्या का आरोप झूठा है। सविता की हत्या नहीं की गई बल्कि उसने आत्महत्या की है। हमें झूठा फंसाया जा रहा है।

चार गिरफ्तार, एक फरार

मेडिकल एसओ संजीव यादव ने पीडि़त की तहरीर पर कर्मवीर, विनोद, बृजेश और मनोज के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट

बच्चे का क्या कसूर था

मां की मौत के बाद डेढ़ वर्षीय बेटा बार-बार अपनी मम्मी के पास जाने की जिद कर रहा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चली गई है। ससुरालियों ने बच्चे की सुध भी नहीं ली है।

Posted By: Inextlive