दो थानों में महिलाओं ने दर्ज कराई पति के खिलाफ रिपोर्ट

ALLAHABAD: शादी के बाद आए दिन किसी न किसी बहाने मायके से रकम लाने के लिए प्रेशर बनाने वाले दो लोगों को अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है। एक्चुअली महिलाओं ने इसे दहेज उत्पीड़न का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

आए दिन मारपीट व झगड़ा

मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के कटघर के रहने वाले प्रमोद कुमार मिश्रा ने मधुलिका का विवाह उसकी रजामंदी से आगरा जनपद के सेंट जांस चर्च कपाउंड के रहने वाले विकास राबिन के साथ किया था। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन बाद में ससुरालियों की नीयत बदल गई। उन्होंने दहेज के लिए प्रेशर बनाना शुरू कर दिया। मधुलिका के साथ आए दिन मारपीट करने लगे और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। मायके पहुंचने पर महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना की सारी बात घर वालों को बतायी। इसके बाद मुटठीगंज थाने में पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया गया।

इसी से मिलती-जुलती कहानी खुल्दाबाद की रहने वाली मिताली साहू की भी है। उसकी शादी मुठीगंज के रहने वाले रामबाबू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे उत्पीडि़त करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने बीच का रास्ता निकालकर दोनों को एक करने का भरसक प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इस पर महिला ने पति समेत अन्य सभी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है।

Posted By: Inextlive