अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज संसद में भी महिलाओं को सम्मान देते हुए सदन में अपने विचार रखने का मौका दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने महिलाओं के हक और अधिकार की मांग रखी। वैसे ससंद में महिलाओं की उपस्‍थित की बात आती है तो इस रैंकिंग में भारत का 144वां स्‍थान है। यहां पर कुल 543 सीटों में से सिर्फ 65 महिला सांसद हैं। खैर ये तो बात हुई भारत की लेकिन विदेशों की पार्लियामेंट में महिलाओं की क्‍या स्‍थिति है इसके बारे में आज जान लेते हैं....


रवांदा में है आधे से ज्यादा हैं महिलाएंपार्लियामेंट में महिला मेंबर्स की संख्या भारत में भले ही कम हो लेकिन रवांदा देश ऐसा है जहां पर कुल सीट के आधे से ज्यादा हिस्से में महिलाओं का कब्जा है। तो आइए जानें टॉप 10 देश जहां की ससंद में हैं सबसे ज्यादा महिलाएं..1. रवांदा :- रवांदा की पार्लियामेंट के लोअर हाउस में कुल सीटों की संख्या 80 है जिसमें कि 51 सीट महिलाओं के हिस्से में है। यानी कि 63.8 परसेंट हिस्सेदारी महिलाओं की है। वहीं अपर हाउस की 26 सीटों पर 10 पर महिलाएं हैं।2. बोलिविया :- बोलिविया संसद के लोअर हाउस में कुल 130 सीटें हैं जिसमे कि 69 महिलाओं के हिस्से में है। यानी कि यहां भी 53.1 परसेंट हिस्सेदारी महिला सांसदों की है। वहीं अपर हाउस में 36 में से 17 सीट पर महिलाएं काबिज हैं।
3. क्यूबा :- क्यूबा की संसद में लोअर हाउस में 612 सीटों मे से 299 सीटें महिलाओं के खाते में हैं। यानी कि यहां पर 48.9 परसेंट हिस्सेदारी महिलाओं की है। 4. सेसेल्स :- अफ्रीका महाद्वीप के इस देश में कुल 32 सीटें हैं जिसमें कि 14 पर महिला सांसद हैं। यानी कि 43.8 परसेंट हिस्सेदारी महिलाओं की है।


5. स्वीडन :- स्वीडन की संसद में 349 सीटों में से 152 सीटें महिलाओं के पास हैं। यानी कि 43.6 परसेंट सीट पर महिला मेंबर्स का कब्जा है।6. सेनेगल :- वेस्ट अफ्रीका के सेनेगल देश की पार्लियामेंट में 150 सीटे हैं जिसमें कि 64 मेंबर्स महिलाएं हैं। यानी कि 42.7 परसेंट हिस्सा महिलाओं के खाते में है।7. मैक्िसको :- नॉर्थ अमेरिकी देश मैक्िसको की संसद के लोअर हाउस में 498 सीटे हैं जहां 211 महिलाओं के खाते में है। वहीं अपर हाउस में 128 सीटें हैं जिसमें कि 43 वुमेन मेंबर्स हैं। 8. साउथ अफ्रीका :- साउथ अफ्रीकी पार्लियामेंट में कुल 400 सीटे हैं जिसमें कि 168 पर महिलाओं का कब्जा है। यानी कि 42.0 परसेंट हिस्सेदारी वुमेन की है। यह स्थिति लोअर हाउस की है अगर अपर हाउस की बात करें तो यहां 54 में से 19 पर महिलाओं काबिज हैं।9. इक्वाडोर :- साउथ अमेरिका के इक्वाडोर देश की संसद में 137 सीटें हैं जिसमें कि 57 महिलाओं के हिस्से में हैं। यानी कि 41 परसेंट हिस्सेदारी वुमेन मेंबर्स की है। 10. फिनलैंड :- फिनलैंड की पार्लियामेंट में 200 में से 83 महिला मेंबर्स हैं। यानी कि 41.5 परसेंट हिस्सेदारी महिलाओं की है।

पड़ोसी देशों की हालत भी जान लें :- भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की संसद में भी महिलाओं की स्थिति कुछ ऐसी है। देखें एक नजर...पाकिस्तान :- पाकिस्तान 84वें नंबर पर है। यहां कुल 340 सीटों में से 70 सीटों पर महिला सांसद हैं। बांग्लादेश :- बांग्लादेश 88वें पायदान पर है। यहां कुल 350 सीटे हैं जिसमें कि 70 सीटों पर महिला मेंबर्स हैं।श्रीलंका :- श्रीलंका 174वें नंबर पर आता है। यहां 225 सीटें हैं जिसमें कि सिर्फ 13 पर महिला मेंबर हैं।नेपाल :- नेपाल 47वें नंबर पर है। यहां कुल 599 सीटें हैं जिसमें कि 177 पर महिलाओं का कब्जा है।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari