आई नेक्स्ट फॉलोअप

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पंडरा पुलिस को मिली रिपोर्ट

- आठ जुलाई को लक्ष्मीनगर में महिला की गोली लगने से हुई थी मौत

>RANCHI: पंडरा ओपी एरिया के लक्ष्मीनगर स्थित अपने घर में महिला रीना सिंह को दाई ओर गोली मारी गई थी। यह खुलासा शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है, जो पुलिस को मिल गई है। वहीं, घटना के वक्त बताया गया था कि महिला को सामने से सिर में गोली मारी गई थी। गौरतलब हो कि रीना हत्याकांड में उसके पति मनोज सिंह उर्फ गुडडू बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। आठ जुलाई को ख्7 वर्षीया रीना सिंह की मौत गोली लगने से हो गई थी।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक, आठ जुलाई को ख्7 वर्षीया रीना सिंह लक्ष्मीनगर स्थित अपने घर में थी। जबकि अन्य मेंबर्स बाहर थे। सिर्फ डेढ़ साल का बेटा लक्ष्य घर में मौजूद था। रीना सिंह की शादी तीन-चार साल पूर्व मनोज उर्फ गुडडू सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच गुडडू सिंह अपनी बुआ के क्रियाकर्म में भाग लेकर लौटा था। उसने अपनी पत्‍‌नी से चाय बनाने के लिए कहा था। चाय बनाने के क्रम में गोली चली और रीना देवी की मौत हो गई।

दहेज हत्याकांड का चल रहा मुकदमा

रीना के भाई संतोष कुमार सिंह ने बहनोई मनोज उर्फ गुडडू सिंह पर पंडरा ओपी में दहेज हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज कराई है। संतोष का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद से रीना सिंह को मनोज सिंह दहेज के रूप में रुपए और मोटरसाइकिल के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। बाद में परिजनों ने रीना हत्याकांड का सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया था।

Posted By: Inextlive