ताजगंज वृंदावन कॉलोनी की घटना मॉर्निंग वॉक पर गई थी महिला।


agra@inext.co.inAGRA : थाना ताजगंज में मॉर्निंग वॉक पर गई महिला को बाइक सवार बदमाशों ने पहले पति का नाम पूछा फिर गोली मार दी। महिला को उपचार के लिए दिल्ली गेट स्थित हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। महिला ने पति पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।दंपत्ति में चल रहा विवाद कौलक्खा निवासी सुंदरी की शादी 2001 में जयप्रकाश के साथ हुई थी। इनके एक 15 साल की बेटी व 11 साल का बेटा है। पुलिस के मुताबिक करीब दस साल पहले दोनों में विवाद हुआ और अलग-अलग रहने लगे। दोनों एक ही मकान में रहते हैं पर कमरे अलग-अलग हैं। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं।बाइक पर आए थे बदमाश


महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर वृंदावन पार्क गई थीं। पीछे से बाइक सवार दो युवक आए उन्होने पूछा जय प्रकाश किसके पति का नाम है। नाम बताने पर एक युवक उतरा और उसने गोली मार दी। गोली महिला के गर्दन के नीचे बाईं तरफ लगी। महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। बाइक सवार मौके से भाग निकले। महिला को एडमिट कराया।पति पर लगाया आरोप

आरोप है कि पति के जिस महिला से संबंध हैं। उस महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली जब उस युवक को इन दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। उस महिला को घर से बाहर निकाल दिया। अब पति महिला को घर लाना चाहता है पर पत्नी दीवार बन रही है। पत्नी का आरोप है कि रास्ते से हटाने के लिए पति ने ही उस पर गोली चलवाई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज विनोद कुमार पायल के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

विधवा, बुजुर्गो व दिव्यांगों को अब हर माह एक हजार पेंशन

Posted By: Mukul Kumar