-मामला आत्महत्या का है या हत्या का, पुलिस कर रही है जांच

-डेढ़ साल का एक बेटा है लक्ष्य

-तीन-चार साल पहले हुई थी मनोज उर्फ गुड्डू सिंह से शादी

>RANCHI: बुधवार की दोपहर चार बजे के करीब पंडरा ओपी एरिया के लक्ष्मीनगर में रह रहे मनोज उर्फ गुडडू सिंह की पत्‍‌नी रीना सिंह ने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीरावस्था में उसे रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंडरा थाना प्रभारी शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि महिला ने खुद आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। रीना सिंह का मायके किशोरगंज गाड़ीखाना में है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ख्7 वर्षीया रीना सिंह अपने लक्ष्मीनगर स्थित आवास पर थी। जबकि अन्य फैमिली मेंबर्स घर के बाहर थे। सिर्फ मनोज का डेढ़ साल का बेटा लक्ष्य अंदर था। बताया गया कि रीना सिंह की शादी तीन-चार साल पहले ही मनोज उर्फ गुडडू सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन, इधर कुछ दिनों से रीना सिंह परेशान रहती थीं। वहीं गुडडू के मुताबिक, वह जरूरी काम से पटना गया था। पटना से बुधवार की सुबह ही रांची लौटा था। पुलिस रीना सिंह की परेशानी का कारण ढूंढ रही है।

रेलवे पीआरओ के घर एक लाख की चोरी

साउथ इस्टर्न रेलवे की जन संपर्क पदाधिकारी कलावंती देवी के घर की खिड़की तोड़ कर चोरी कर ली गई। घटना के वक्त कलावंती देवी अपने पति सुनील सिंह के साथ रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा करने गई थीं। चोरी का खुलासा उस वक्त हुआ जब कलावंती देवी की बेटी स्कूल से घर लौटी। वह जब ताला खोलकर घर घुसी, तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है। अलमारी खुली हुई है। चेक करने पर पता चला कि ब्0 ग्राम के सोने की हार और एक दो हजार रुपए गायब हैं। उसने तुरंत इसकी जानकारी मां और चुटिया पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर गई और मामले की जांच की।

हिरासत में नौकरानी

कलावंती देवी के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने उनकी नौकरानी को हिरासत में ले लिया है। छानबीन में पता चला कि चोरी को अंजाम देने वाला घर के बारे में सबकुछ जानता था। क्योंकि कलावंती देवी अलमारी की चाबी कहां रखती थी, ये कोई घर में रहने वाला ही जान सकता है।

Posted By: Inextlive