- शिवपुर सहबाजगंज की घटना

- आर्थिक तंगी थी परेशान थी महिला

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया के शिवपुर शहबाजगंज में थर्सडे मार्निग टीनशेड के मकान में रेनू की फंदे से लटकती लाश मिली। फैमिली मेंबर्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना को लेकर पति विपिन से पूछताछ की।

बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

गुलरिहा एरिया के शिवपुर सहबाजगंज निवासी विपिन की पत्‍‌नी रेनू की फंदे से लटकती लाश मिली। महिला के फैमिली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वेंस्डे की रात विपिन की पत्‍‌नी रेनू की बॉडी फंदे से झूलती मिली। रेनू फैमिली मेंबर्स के साथ टीनशेड के मकान में रहती थी। उसे इंदिरा आवास भी मिला था। पति विपिन मजदूरी करता है। रात में परिवार के सभी सदस्य टीनशेड से बाहर सो रहे थे। मार्निग में तीन वर्ष का उसका बेटा नीलेश दूध पीने के लिए रो रहा था। रेनू को पति ने आवाज लगायी लेकिन वह नहीं आयी। विपिन कमरे के पास पहुंचा। यहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। पत्‍‌नी रेनू की लाश दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुलरिहा के जगदीशपुर के कजराहे निवासी मृतका के पिता राजेंद्र को दी। जानकारी के बाद वह भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से बताया कि रेनू के ख्वाब काफी ऊंचे थे। विपिन किसी तरह से मजदूरी कर परिवार वालों का भरण पोषण करता है। कम कमाई में वह उसकी बड़ी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहा था। इससे वह परेशान चल रही थी। इसमें विपिन का कोई दोष नहीं है। मृतका के तीन बच्चे हैं। नीतू आठ साल, नीशू छह साल और नीलेश तीन साल है। इनके ऊपर से मां का साया उठ चुका है। मां के याद में बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पति विपिन भी पत्‍‌नी की मौत पर गमजदा है।

Posted By: Inextlive