- पर्स न छोड़ने पर बदमाशों ने महिला को काफी दूर तक घसीटा

- सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुई महिला

मेरठ। रिक्शा सवार सैनिक की पत्‍‌नी से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया। महिला के पर्स न छोड़ने पर बदमाश उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह है मामला

गौरतलब है कि सैनिक प्रमोद परिवार के साथ लाला मोहम्मदपुर में रहते हैं। उनकी पत्‍‌नी एसबीआई बैंक से 30हजार रूपये निकालकर रिक्शे से घर जा रही थी। सदर थाना क्षेत्र के सोफिया स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूटने का प्रयास किया। महिला ने अपना पर्स नहीं छोड़ा। इसी बीच महिला रिक्शे से गिर गई। बदमाश उन्हें काफी देर तक घसीटते रहे। जिसके चलते वह लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुई महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

नहीं की मदद

वहीं, चौराहे पर दो पुलिस के सिपाही खड़े थे। वे सारा तमाशा देख रहे थे उन्होंने पीडि़त महिला की मदद नहीं की।

सेना में जवान प्रमोद की पत्‍‌नी रश्मि से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। सदर थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

मंजिल सैनी एसएसपी मेरठ

Posted By: Inextlive