Womens Day 2021 Top 5 gift ideas इंटरनेशनल वुमेंस डे आज यानी 8 मार्च को मनाया जा रहा है। यह दिन पूरी तरह से वुमेंस को डेडिकेट होता है। इसे खास बनाने के लिए आप उन्हें तोहफा या उपहार देकर उनका मन खुश कर सकते हैं। आप भी कुछ यूनिक गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो इन 5 गिफ्ट आइडियाज पर काम कर सकते हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इंटरनेशनल वुमेंड डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए यह दिन काफी खास है। आप अपने घर या आसापास महिलाओं को खास होने का अहसास दिलाना चाहते हैं तो उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं। आइए जानें इस वुमेंस डे पर कौन सा गिफ्ट है स्पेशल।

ज्वैलरी
महिलाएं साज-श्रंगार में काफी खूबसूरत लगती हैं। आप उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगाना चाहते हैं तो उन्हें ज्वैलरी दे सकते हैं। यकीन मानिए यह गिफ्ट उन्हें काफी पसंद आएगा। ज्वैलरी में आप नेकलेस से लेकर ब्रेसलेट और रिंग या कुछ और भी दे सकते हैं। ऑनलाइन भी ज्वैलरी के तमाम ऑप्शन उपलब्ध हैं। तो इस बार सरप्राइज गिफ्ट देकर उन्हें कीजिए खुश।

वाॅचेज
घर-परिवार को संभालते हुए नौकरी करने वाली महिलाएं समय से भी तेज चाल में भागती हैं। उन्हें समय का सही अंदाजा लगता रहे, इसके लिए क्यों न इस वुमेंस डे उन्हें एक खूबसूरत घड़ी गिफ्ट की जाए। स्लीक डिजाइन, सिल्वर बैंड और मेटैलिक फिनिश वाली आधुनिक स्टाइलिश घड़ियाँ मार्केट में उपलब्ध हैं। यही नहीं ऑनलाइन भी तमाम ब्रांड की कई खूबसूरत वाॅचेस आपको मिल जाएंगी।

ट्रैवल वॉलेट
वुमेंस डे पर गिफ्ट के तौर पर आप अपनी पत्नी, मां, बहन या किसी अन्य महिला को ट्रैवल वॉलेट उपहार में दे सकते है। ताकि वह अपने एटीएम कार्ड, आईडी, सिक्के और जरूरी पेपर रख सकती हैं। क्योंकि यह एक छोटा पर्स होता है, महिलाएं इसे बड़े पर्स में आसानी से ले जा सकती हैं। या, वे इसे एक क्लच के रूप में ले जा सकती हैं। इसके अलावा आप बड़ा हैंड बैग भी दे सकते हैं जो शाॅपिंग करते वक्त काफी काम आएगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari