-केंद्रीय पर्यटन मंत्री के आदेश पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने लिया फैसला

-देशभर के हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स पर महिलाओं की एंट्री पर नहीं लगेगी फीस

-ताजमहल समेत आगरा के मॉन्यूमेंट्स में रोजाना पहुंच रहीं 40 प्रतिशत तक महिलाएं

आई स्पेशल

आगरा: देश की आधी आबादी को 'फील गुड' कराने के लिए पहली बार केंद्र सरकार की पहल पर देशभर में हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स को इंटरनेशनल वूमेन्स डे पर वूमेन्स के लिए फ्री किया गया है। ताजमहल समेत आगरा के सभी मॉन्यूमेंट्स पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के आदेश के बाद महिलाओं की एंट्री को फ्री किया गया है। शनिवार को एएसआई के सुप्रिन्टेंडेंड आर्कियोलॉजिस्ट डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकार ने सभी मॉन्यूमेंट्स में महिलाओं की एंट्री फ्री करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

वूमेन्स की एंट्री होगी फ्री

व‌र्ल्ड वूमेन्स डे (8 मार्च) पर देशभर की सभी महिलाओं को केंद्रीय पर्यटन विभाग ने एक खास तोहफा दिया है। वूमेन्स डे पर एक दिन महिलाओं की एंट्री देशभर के सभी हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स पर फ्री रहेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खास दिन पर देश की सभी महिलाओं को खास तोहफा दिया है। एएसआई के डायरेक्टर जनरल के आदेश पर डिप्टी सुप्रिन्टेंडेंड आर्कियोलॉजिस्ट डॉ। एनके स्वैन ने देशभर के सभी मॉन्यूमेंट्स को इंटरनेशनल वूमेन्स डे के अवसर पर 8 मार्च को फ्री करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश एएसआई प्रोटेक्टेड ऐसे मॉन्यूमेंट्स के लिए है जिनपर टिकट लगता है।

40 प्रतिशत तक हैं महिलाएं

एएसआई के आगरा सर्कल के सुप्रिन्टेंडेंड आर्कियोलॉजिस्ट डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मुख्यालय के आदेश के बाद आगरा में ताजमहल, आगरा किला समेत सभी एएसआई प्रोटेक्टेड मॉन्यूमेट्स पर महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मॉन्यूमेंट्स को देखने आ रहे टूरिस्ट में 40 प्रतिशत तक महिलाओं की संख्या होती है। सभी मॉन्यूमेंट्स के सहायक संरक्षक को डॉ। स्वर्णकार ने मुख्यालय के आदेश की जानकारी देते हुए महिलाओं की आवाजाही सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं।

होगा वेलकम

देश की आधी आबादी को फील गुड कराने के लिए न सिर्फ मॉन्यूमेंट्स महिलाओं के लिए फ्री रहेंगे बल्कि यहां महिलाओं का 'वेलकम' भी किया जाएगा। सुप्रिन्टेंडेंड आर्कियोलॉजिस्ट ने बताया कि डिपार्टमेंट का महिला स्टाफ मॉन्यूमेंट के गेट पर खड़े होकर आ रहीं महिलाओं का स्वागत करेगा। इस संबंध में को निर्देश दे दिए गए हैं।

---

वूमन फ्रेंडली बन रहे मॉन्यूमेंट्स

सुप्रिन्टेंडेंड आर्कियोलॉजिस्ट डॉ। स्वर्णकार ने बताया कि देशभर में सभी मॉन्यूमेंट्स वूमन फ्रेंडली बन रहे हैं। आगरा में सभी मॉन्यूमेंट्स पर महिलाओं के लिए अलग से बुकिंग विंडो है। साथ ही इन बुकिंग विंडो पर महिला कर्मचारी ही तैनात की गई हैं। इसके अलावा ताजमहल और आगरा किला पर महिलाओं के लिए अलग से फीडिंग रूम बना दिए गए हैं। सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य मॉन्यूमेंट्स पर फीडिंग रूम बनाने का काम चल रहा है। महिलाओं की सिक्योरिटी और सुविधा के लिए महिला सुरक्षाकर्मियों को भी मॉन्यूमेंट्स में तैनात किया गया है।

---

रविवार को मुख्यालय के आदेश के बाद आगरा में ताजमहल, आगरा किला समेत सभी एएसआई प्रोटेक्टेड मॉन्यूमेट्स पर महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी गई है। इंटरनेशनल वूमेन्स डे के चलते यह फैसला लिया गया है। मॉन्यूमेंट्स पर महिलाओं का स्वागत किया जाएगा।

-डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकार, सुप्रिन्टेंडेंड आर्कियोलॉजिस्ट, एएसआई

---

Posted By: Inextlive