-सात सूत्री मांगों को लेकर 10 जुलाई से हैं हड़ताल पर

CHAIBASA: झारखंड लोकल बाडीज इम्पलाइज फेडरेशन राज्य संघ के आह्वान पर पूर्व के समझौते के आलोक में सात सूत्री मांगों का आदेश निर्गत करने के लिए पूरे राज्य में गत 10 जुलाई से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पूर्ण समर्थन किया है। हड़ताल के बारहवें दिन महासंघ के जिला मंत्री काशीनाथ साह, संयुक्त मंत्री अशोक कुमार सिन्हा, सियाराम सिंह, उपाध्यक्ष रामध्यान मिश्र, कोषाध्यक्ष हरदेव सिंह यादव व त्रिभुवन कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए सात सूत्री मांगों का पूर्ण समर्थन किया है। साथ ही झारखंड सरकार एवं नगर विकास विभाग रांची से जनहित में मांगों का आदेश निर्गत कर जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया। धरना-प्रदर्शन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड लोकल बाडीज इम्पलाइज फेडरेशन की ओर से कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में 25 जुलाई को संशोधन कर 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे नगर पर्षद कार्यालय से एक प्रदर्शन निकाला जाएगा जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर एक सभा में परिणत हो जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से सात सूत्री मांगों का एक संलेख भी उपायुक्त को समर्पित किया जाएगा। धरना में जिलामंत्री मुन्ना आलम, महेश प्रसाद, अरुण कुमार, देवाशीष देव शर्मा, अरुण किशोर, राजमोहन का¨लदी, सुनील पोद्दार, पिनाकी प्रसाद दास, कुशल तिर्की, पवन ¨मज, हीरालाल, आकाश कारवां, राजेश, गंगा, गुलाब, संतोष, अविनाश, बनमाली, मुकेश, मांगा, शांति, मंगली, जनकलता सरस्वती आदि शामिल थीं।

-------------

चोरी गए छड़ के साथ पिकअप वैन जब्त

JAGANNATHPUR: जगन्नाथपुर पुलिस ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में ख्क् जुलाई को हाईस्कूल के पीछे सवा पांच बजे ¨रग तैयार छड़ों के साथ एक पिकअप वैन को जब्त किया है। थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने बताया कि ख्क् जुलाई को ही बलियाडीह नाला में पुलिया बना रहे साईट इंचार्ज राकेश कुमार ने कार्यस्थल से ¨रग बंधे हुआ फ्0 पीस छड़ चोरी हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फ्0 पीस छड़ के साथ पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। इस कांड के आरोपी हसन इमाम अख्तर व कासीफ अलि पुलिस की पकड़ में नही आए हैं। आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी होगी। पिकअन वैन (ओआर 09 बी-फ्म्फ्ब्) है।

Posted By: Inextlive