RANCHI : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में दो दिवसीय कैपासिटी बिल्डिंग वर्कशॉप हुआ, जिसमेंगणित, विज्ञान एवं नर्सरी शिक्षकों के लिए कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य निरन्तर बदल रही शैक्षणिक जरूरतों और चुनौतियों के बीच सामंजस्य बैठाकर समग्र शिक्षा देना। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल्स बरियातू, कडरु, गांधीनगर, नीरजा सहाय, पुन्दाग, डालटनगंज, खूंटी व टीसीआई गोविंदपुर के गणित, विज्ञान व नर्सरी के टीचर्स शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में पर डीएवी बरियातू के प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षण एक जीवन पर्यन्त कला है। इस कला को समय के अनुसार निखारने व इसकी जटिलताओं को दूर करने की जरूरत है। हर विद्यार्थी राष्ट्र की धरोहर है। इसे संरक्षित करना और तराशना बेहद ही चुनौतीपूर्ण है। इसमें सफल वे ही हो सकते हैं जो पूर्ण मनोयोग से इसमें लगते हैं। आशा है आप सभी इस कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के माध्यम से इस उद्देश्य का एक सुलभ मार्ग हासिल करने में सफल होंगे। मौके पर डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा और नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।

जियोजेब्रा एप्प से मैथ आसान

गणित विषय के सेशन में डीएवी गांधीनगर के पारितोष व नीरजा सहाय डीएवी के जीसी वर्मा ने जियोजेब्रा एप्प की उपयोगिता गणितीय संकल्पनाओं को समझने व सवालों को हल करने के संदर्भ में बताया। जियोजेब्रा के माध्यम से थ्री डायमेंशनल वस्तुओं का वास्तविक स्वरूप देखा और समझा जा सकता है। उससे सम्बन्धित किसी भी प्रदर्शन को सरलतापूर्वक हल किया जा सकता है। डीएवी डाल्टनगंज के शिक्षक करण सिंह ने जियोजेब्रा के विभिन्न उपयोगों को बताया, जो स्पाशियल काग्निशन में सहायक साबित हो सकता है। हर शिक्षक ने इसके इंटरेक्टिव सेशन में उत्सुकता से भाग लिया।

Posted By: Inextlive