World Environment Day 2021 विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन धरती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरुक किया जाता है। इस काम को लेकर कई बड़ी संस्थाएं काम करती हैं मगर हमारे बाॅलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं। दिया मिर्जा से लेकर भूमि पेडनेकर तक कई सेलेब्स पर्यावरण को लेकर काफी काम करते हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Environment Day 2021 बाॅलीवुड सितारों की फैन फालोइंग काफी बड़ी होती है। ऐसे में उनके द्वारा दिया गया मैसेज काफी लोगों तक पहूंचता है। अब ये मैसेज पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए किया जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। एक्ट्रेस दिया मिर्जा और भूमि पेडनेकर अक्सर क्लाइमेट और पृथ्वी के पर्यावरण को लेकर लोगों को संदेश देती रहती हैं। इसमें उनका साथ कई और सितारे भी देते हैं।

दिया मिर्जा
बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा काफी लंबे समय से पर्यावरण की वकालत कर रही हैं। उन्हें यूएन की तरफ से भारत का इनवाॅयरमेंट गुडविल एंबेसडर भी बनाया गया है। यही वजह है कि वह सिर्फ विश्व पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, आमदिनों में भी प्रकृति और नेचर को लेकर लोगों को जागरुक करती हैं। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले एक्ट्रेस ने पेड़ के साथ लिपटकर एक तस्वीर पोस्ट की और अपने दिल की बात लिखी। एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'प्रकृति के साथ हमारा टूटा हुआ रिश्ता जो मानव संकट पैदा कर रहा है जिसे हम सामूहिक रूप से सहन कर रहे हैं। उसे बदलना चाहिए। अगर #Covid19 ने हमें एक बात सिखाई तो यह है कि मानव स्वास्थ्य और प्रकृति के बीच जुड़ाव कैसा हो।
इस 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन अभियानों, चर्चाओं, कार्यशालाओं में शामिल हों और समझें कि #GenerationRestoration क्या है और प्रकृति के लिए अपनी आवाज उठाएं।'

भूमि पेडनेकर
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी इनवाॅयरमेंट को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वह क्लाइमेट वारियर कैंपेन का हिस्सा हैं। इस साल गणपति पूजन पर उन्होंने लोगों से इको फ्रेंडली गणपति बनाने की अपील की थी। यही नहीं मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्ति कैसे बनानी हैं, इसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया था। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि अपने फैंस को पर्यावरण और प्रकृति के लिए फिर से जागरुक करेंगी।

राहुल बोस
राहुल बोस उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो पर्यावरण के बारे में बात करते हैं। वह पर्यावरण के प्रति अपने योगदान देने के लिए 2007 में ऑक्सफैम ग्लोबल एंबेसडर बने। बोस ने ग्रुप ऑफ ग्रुप्स नामक एक मूल संगठन की भी स्थापना की है, जिसमें मुंबई में 51 एनजीओ शामिल हैं, इसके अलावा उनकी अपनी नींव है जो जलवायु परिवर्तन के कारण की दिशा में काम करती है। उन्होंने नर्मदा बचाओ आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

जॉन अब्राहम
फिटनेस फ्रीक और बाइक लवर होने के अलावा, जॉन अब्राहम प्रकृति प्रेमी और पेट्स लवर भी हैं। वह पेटा के साथ जुड़े हुए हैं। जाॅन पर्यावरण को लेकर अपनी तरफ से लोगों को खूब जागरुक करते हैं। यही नहीं वह विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से सोशल मीडिया पर पर्यावरण बचाने को लेकर अपील करते हैं।

ऋचा चड्ढा
फुकरे एक्ट्रेस एक बहुत ही जैविक जीवन शैली जीती हैं और यहां तक कि पर्यावरण को और नुकसान से बचाने के लिए टिकाऊ फैशन पहनना पसंद करती है। इसको लेकर उन्होंने खुलकर बात की है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari