World Environment Day 2021: हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आइए जानें इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम और पर्यावरण की दिशा में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव के बारे में...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Environment Day 2021: विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाने लिए लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यूनाइटेड नेशनल असेंबली ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की। इसे पहली बार 1974 में अमेरिका में 'ओनली वन अर्थ' थीम के साथ मनाया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस विश्व स्तर पर लगभग सौ देशों द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। हर साल इसकी एक नई थीम होती है और एक नया देश इसकी मेजबानी करता है।

इस साल की ये है थीम
पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस वर्ष 2021 में थीम इकोसिस्‍टम रेस्‍टोरेशन (Ecosystem Restoration) यानी कि पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है। विश्व पर्यावरण दिवस की इस साल की थीम के तहत पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना, पेड़ लगाना और इकोसिस्‍टम पर बढ़ते प्रेशर काे कम करना है। इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा। वर्ष 2020 में थीम 'सेलिब्रेट बायोडायवर्सिटी' थी। पिछले साल कोलंबिया ने इस खास दिन की मेजबानी की थी।

कोविड-19 का प्रभाव
दुनिया अभूतपूर्व महामारी से कोविड-19 से जूझ रही है। महामारी ने पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान के विनाशकारी परिणामों की पुष्टि की है। जानवरों और अन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आवास के स्थान को कम करके कोरोना वायरस जैसे रोगजनकों के बढ़ने और फैलने के लिए आदर्श स्थितियां बनाई गई हैं। कोविड-19 के स्वास्थ्य संकट ने कई लोगों को प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र और बदलती जैव विविधता के साथ हमारे संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है। मानवता और जैव विविधता के बीच काफी रिश्ता माना जाता है।

महत्व और इतिहास
दुनिया भर में जंगलों की कटाई, बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, अपव्यय और भोजन, प्रदूषण इत्यादि जैसे पर्यावरणीय जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरुक करने के लिए इस खास दिन को एक विशेष थीम और स्लोगन के साथ मनाया जाता है। 1974 से, विश्व पर्यावरण दिवस को प्रत्येक 5 जून को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाने लगा था। इसके पीछे मुख्य मकसद यह था कि मानव जीवन में स्वस्थ रहे और हरित पर्यावरण के महत्व को समझकर उसे बढ़ा सके। 1974 में पहली बार 'केवल एक पृथ्वी' स्लोगन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

Posted By: Shweta Mishra